Source :- BBC INDIA
ज्योति का घर छोटा है, लेकिन सपने बहुत बड़े हैं
प्रकाशित
दिल्ली का जवाहर कैंप, जहां आपको ना जाने कितनी गलियां और कितने ही मकान मिलेंगे.
इसी मोहल्ले की एक गली में हमें मिली एक ऐसी लड़की, जो हौसले और हिम्मत के अलावा दूसरी कोई बात नहीं करती.
अपने छोटे से घर में वो अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं, नौकरी करती हैं, अपना छोटा सा ब्यूटी पार्लर चलाती हैं, कमाती हैं, सपने सजाती हैं, और उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान से लगी हुई हैं.
ज्योति की कहानी से ऐसे लोग बहुत सीख सकते हैं, जो चुनौतियों को देखकर घबरा जाते हैं.
प्रज़ेंटर: विदित मेहरा और सोनाली सिंह
प्रोड्यूसर: भरत शर्मा
कैमरा: सेराज अली, संदीप यादव और सुखमनदीप सिंह
एडिटिंग: सेराज अली
आर्टवर्क: पुनीत बरनाला और वासिफ़ ख़ान

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
SOURCE : BBC NEWS




