Home LIFESTYLE NEWS HINDI झटपट बनाकर रख लें ड्राई करी पत्ता चटनी, रोज के रोटी-दाल का...

झटपट बनाकर रख लें ड्राई करी पत्ता चटनी, रोज के रोटी-दाल का बढ़ा देगी स्वाद

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रोज के खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है करी पत्ता की चटनी। अब हर रोज बनाने का झंझट ना करना पड़े तो इसकी ड्राई चटनी बनाकर रख लें, यहां से देखकर नोट कर लें ड्राई करी पत्ता चटनी बनाने का तरीका।

रोज के खाने में घरवाले तीखा-चटपटा खाने की डिमांड करते हैं। अगर सिंपल दाल-रोटी और कद्दू-तोरी जैसी सब्जी बन जाए तो हर कोई खाने से मना करता है। तो रोज के खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए सिंपल सी ये ड्राई चटनी बनाकर स्टोर कर लें। ये ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाएगी बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। घरवालों के साथ अगर आप रोजाना इसे खाती हैं तो ना केवल आपके स्किन और बालों की सेहत सुधरेगी बल्कि सबका पाचन भी दुरुस्त होगा। तो बस फटाफट से नोट कर लें आसानी से बनकर कई दिनों तक स्टोर हो जाने वाली करी पत्ता की चटनी की रेसिपी।

ड्राई करी पत्ता चटनी की सामग्री

करी पत्ता

एक चम्मच तेल

मूंगफली का दाना

एक बड़ा चम्मच जीरा

एक छोटा चम्मच सरसों का दाना

एक बड़ा चम्मच धनिया साबुत

दो बड़े चम्मच सफेद तिल

आठ से दस कली लहसुन की कलियां

चार से पांच लाल मिर्च

सूखा नारियल घिसा हुआ चार से पांच चम्मच

एक चुटकी हींग

नमक स्वादानुसार

ड्राई करी पत्ता चटनी बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले पैन में एक छोटा चम्मच तेल डालें और ढेर सारे करी पत्ता को ड्राई रोस्ट कर लें।
  • ड्राई रोस्ट करने के बाद करी पत्ता को बाहर निकाल दें। फिर उसी पैन में थोड़ा सा तेल डालें और मूंगफली के दानों को भून लें। साथ में जीरा, साबुत धनिया भी डालें।
  • हल्का सा जब जीरा भुन जाए तो सफेद तिल, सरसों के दाने डाल दें।
  • तेजी से भुनते हुए इसमे बची हुई चीजें जैसे लहसुन की कलियां और लाल मिर्च डालें।
  • साथ में सूखा नारियल और चुटकीभर हींग डालकर 30 सेकेंड तक भून लें।
  • ऐसा भुने कि सारी चीजों का कच्चापन निकल जाए।
  • बस गैस बंद कर दें और इन्हें हल्का सा ठंडा हो जाने दें। गरम में पीसने पर इनमे से ऑयल निकल सकता है।
  • तो हल्का सा जब ये ठंडे हो जाएं तो मिक्सी के जार में डाल दें। साथ ही करी पत्ता रोस्टेड भी डाल दें।
  • स्वादानुसार नमक और एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर डालें।
  • अब इसे पीसते समय ध्यान रखें कि मिक्सी को एक बार में नहीं चलाना नहीं तो ये ड्राई चटनी नहीं बनेगी।
  • मिक्सी को पल्स मोड पर दो चार बार रुक रुक कर चलाएं। जिससे सारे मसाले दरदरे हों और बिल्कुल बारीक ना हो जाएं।
  • बारीक होने पर मूंगफली, तिल,नारियल तेल छोड़ेगा और आपकी ड्राई चटनी गीली हो जाएगी।
  • तो दरदरा पीसकर इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें।
  • बस तैयार है करी पत्ता की ड्राई चटनी, जो आपके रोज के खाने का टेस्ट बढ़ाने में मदद करेगी और सेहत के लिए भी फायदेमंद होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN