Home rss world hindi टल गया थलपति विजय का कार्यक्रम, लंदन पुलिस ने नहीं दी परमिशन;...

टल गया थलपति विजय का कार्यक्रम, लंदन पुलिस ने नहीं दी परमिशन; वजह क्या

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लंदन दौरे पर गए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय के फैन्स को मंगलवार को झटका लगा। लंदन की सबसे ऊंची इमारत ‘द शार्ड’ के बाहर जुटे फैन्स विजय की झलक नहीं देख पाए। असल में लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने विजय के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी।

लंदन दौरे पर गए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय के फैन्स को मंगलवार को झटका लगा। लंदन की सबसे ऊंची इमारत ‘द शार्ड’ के बाहर जुटे फैन्स विजय की झलक नहीं देख पाए। असल में लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने विजय के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी। पुलिस ने इसकी वजह सुरक्षा को बताया। इसके चलते विजय के फैन्स भी काफी निराश हो गए। करीब चार घंटे तक इंतजार करने के बावजूद उन्हें अपने पसंदीदा सुपरस्टार को देखे बिना ही वापस लौटना पड़ा। गौरतलब है कि विजय की यह लंदन यात्रा प्रदेश में निवेश लाने के उद्देश्य से हो रही है। विजय के बुधवार को ब्रिटेन से भारत लौटने का कार्यक्रम है।

पुलिस की परमिशन न मिलने के बाद विजय की टीम के एक सदस्य ने आयोजन स्थल के बाहर लाउडस्पीकर पर घोषणा की। इसमें बताया गया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम यह कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं। सुरक्षा कारणों से हमें इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं मिली है। कार्यक्रम स्थल पर विजय की झलक पाने के लिए कई घंटे से कतार में खड़े एक प्रशंसक ने कहा कि मुझे लगता है कि यह ठीक है, लेकिन हम सभी कई घंटे से इंतजार कर रहे हैं। यह वैसी भीड़ नहीं है, जैसी हम तमिलनाडु में देखते हैं।

तमिलनाडु में निवेश आकर्षित करने के लिए विजय के नेतृत्व में राज्य का एक प्रतिनिधिमंडल फिलहाल ब्रिटेन की यात्रा पर है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल ने लगभग 12,300 करोड़ रुपये के निवेश वाले कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनसे तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ये समझौते 14 सितंबर को लंदन में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्य की निवेश संवर्धन एजेंसी गाइडेंस तमिलनाडु और संबंधित कंपनियों के बीच किए गए। ये एमओयू वाहन कलपुर्जा विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी), नवीकरणीय ऊर्जा, पावर ग्रिड उपकरण और वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित हैं।

इन समझौतों के तहत बहुराष्ट्रीय कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड ने तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर अपने डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, एकीकरण और लॉजिस्टिक केंद्रों के विस्तार के लिए लगभग 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इस कदम से करीब 7,000 नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है। ब्रिटेन स्थित विल्सन पावर सॉल्यूशंस तिरुवल्लूर जिले में अपने ट्रांसफार्मर विनिर्माण परिचालन के अगले चरण के लिए 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे 400 नए रोजगार पैदा होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN