Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टाइगर पर हमले के बाद सलमान को अनूप जलोटा की सलाह, बोले-...

टाइगर पर हमले के बाद सलमान को अनूप जलोटा की सलाह, बोले- माफी मांगकर मामला खत्म करें

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/Salman_Anup_1792493332955_4FCb_1792493337776_0pFo_a9b73ffc-4af0-4300-a97f-8e455497ee04_WbHg.jpg

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले वाली घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कहा है कि सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगकर बात खत्म करनी चाहिए।

भजन सम्राट अनूप जलोटा का कहना है कि सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगकर बात खत्म करनी चाहिए। टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले वाली घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अनूप जलोटा ने कहा है कि सलमान की माफी ही इस दुश्मनी को खत्म करने का इकलौता तरीका है। सिंगर ने कहा कि टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बारे में जानकर उन्हें बहुत दुख हुआ। अनूप जलोटा ने कहा कि ‘काला हिरण’ शिकार मामले की वजह से बिश्नोई समाज आहत हुआ है, और अब इस सबको रोकने का बस एक ही तरीका बचा है।

सलमान माफी मांगकर बात खत्म करें

समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में अनूप जलोटा ने कहा, “यह सब जानकर मुझे बहुत दुख हुआ। अब इस सबको रोकने का बस एक ही तरीका है। सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए।” भजन सम्राट ने कहा कि वह अपना यह विचार पहले भी रख चुके हैं, और तब भी यही कहा था कि बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और उनकी फीलिंग्स के बारे में सोचना चाहिए। अनूप जलोटा ने कहा, “यह बहुत जरूरी है कि बिश्नोई समाज, जो कि आहत हुआ है, उनसे माफी मांगनी चाहिए।”

अनूप बोले- मैं बस इतना ही चाहता हूं

अनूप जलोटा ने कहा कि इस तरह से हम बिश्नोई समाज को और ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा, “इस तरह तो सलमान खान के साथ काम करने वालों को भी खतरा है और उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है।” अनूप ने मामले को सुलझाने के लिए अपना नजरिया रखते हुए कहा है कि सलमान खान को यह झगड़ा खत्म करने के बारे में सोचना चाहिए। अनूप जलोटा ने कहा, “तो क्यों ना एक सख्त फैसला लेकर बिश्नोई समाज से माफी मांगकर यह बात खत्म की जाए? मैं बस इतना ही चाहता हूं।”

टाइगर श्रॉफ पर कब-कैसे हुआ हमला?

अनूप जलोटा का यह बयान रविवार को जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर बहुत नजदीक से की गई फायरिंग के बाद सामने आया है। टाइगर श्रॉफ इस वक्त फुटबॉल खेलकर ग्राउंड से निकल रहे थे, जब उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया और गाड़ी कुछ पल को रुकी। ठीक इसी वक्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने बंदूक निकाली और बैक टू बैक गाड़ी की तरफ कई फायर झोंक दिए। टाइगर श्रॉफ तो बच गए लेकिन उनके ड्राइवर को गोली लगी। इसके बाद टाइगर ही अपने ड्राइवर को गाड़ी चलाकर हॉस्पिटल ले गए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN