Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/02/1200x900/wessddfffgffgrytfsgytdffddeffffh_1785637806993_1785637811412_44d356b5-a17f-4515-b608-eb2f7e5caad0.jpgरेमो डिसूजा एक शानदार एक्शन फिल्म डायरेक्ट करने वाले हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में उनके हीरो टाइगर श्रॉफ हैं और उनके साथ यूथ सेंसेशन एल्विश यादव नजर आएंगे। फिल्म को अंकिता लोखंडे के पति विकी जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रही हैं। लगातार फ्लॉप के बाद एक्टर अब रेमो डिसूजा की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। ताजा रिपोर्ट की मानें तो फ्लाइंग जट के बाद टाइगर और रेमो ने एक बार साथ में फिल्म करने का फैसला किया है। खास बात ये है कि इस फिल्म में एल्विश यादव और एक्टर अभिषेक बैनर्जी नजर आएंगे। ये फिल्म अंकिता लोखंडे के पति विकी जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं।
रेमो बना रहे हैं टाइगर और एल्विश के साथ फिल्म
प्रेस रिलीज में दी गई जानकारी के मुताबिक विकी जैन की ये पहली बतौर प्रोड्यूसर फिल्म है। इसे वो अपने बैनर VJ फ्रेम्स के तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में लीड एक्टर टाइगर श्रॉफ होंगे और डायरेक्ट करेंगे कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा। रेमो डिसूजा ने अपनी इस फिल्म के बारे में कहा कि वो बहुत खुश हैं कि VJ फ्रेम्स की पहली फिल्म वो डायरेक्ट करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकी एक क्लियर विजन के साथ इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। सिनेमा को लेकर उनका सच्चा जुनून है। वो इस जर्नी का हिस्सा बनकर एक्साइटेड हैं। रेमो ने आगे कास्टिंग को लेकर कहा कि हमारे पास टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बैनर्जी और एल्विश यादव के रूप में जबरदस्त कास्ट है। मैं एक शानदार एक्शन से भरी हुई फिल्म बनाने के लिए एक्साइटेड हूं।
विकी जैन ने अपनी फिल्म को बताया खास
विकी जैन ने कहा कि VJ फ्रेम्स को लॉन्च करना उनका सपना था। सिनेमा ने उन्हें हमेशा से इंस्पायर किया है। फिल्म से जुड़ने वाले रेमो और कास्ट ने इसे और ज्यादा खास बना दिया है। ये सिर्फ शुरुआत है और वो आगे के लिए एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का नाम की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ये फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरी हुई होने वाली है। शायद टाइगर श्रॉफ के लिए भी उनके कमबैक का बड़ा मौका है।
टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्में
बता दें, टाइगर श्रॉफ की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। इस लिस्ट में हीरोपंती 2, गनपत, बड़े मियां छोटे मियां और बागी 4 शामिल हैं। आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो वो करण जोहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म लग जा गले में नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक ये एक एक्शन फिल्म होगी। टाइगर डायरेक्टर सचिन रवि के साथ भी एक एक्शन फिल्म कर रहे हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म के नाम का एलान नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में टाइगर रोमांस और ड्रामा नहीं सिर्फ एक्शन करते नजर आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




