Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों आरोपी कोटा से गिरफ्तार, मिले...

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों आरोपी कोटा से गिरफ्तार, मिले थे 50,000 एडवांस

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/PTI10-19-2026-000002B-0_1792391748396_o0Pc_1792391758714_bDxc_a4832826-7218-416b-b547-b5bead276864_KWmE.jpg

मुंबई पुलिस को उनकी लास्ट लोकेशन अंधेरी रेलवे स्टेशन की मिली थी। यहीं से तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली आने वाली ट्रेन में सवारो होकर भाग गए थे। कोटा सिटी पुलिस ने भी पुष्टि की है कि तीनों शूटर गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी रेलवे कॉलोनी में छुपे हुए थे। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों को पकड़ा है। मुंबई पुलिस को उनकी लास्ट लोकेशन अंधेरी रेलवे स्टेशन की मिली थी। यहां से तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली आने वाली ट्रेन में सवार होकर भाग निकले थे। कोटा सिटी पुलिस ने भी पुष्टि की है कि तीनों शूटर गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि इन शूटरों को टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के लिए 50,000 रुपए एडवांस मिले थे। जांच के अनुसार, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ, जिससे आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली और पता चला कि वे ट्रेन से सूरत की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने कैसे पकड़े तीनों आरोपी?

पुलिस ने इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और पड़ोसी राज्यों की पुलिस को आरोपियों के ठिकाने के बारे में सूचित किया।

इस सूचना से जांचकर्ताओं को तीनों आरोपियों को पकड़ने में मदद मिली।

ये गिरफ्तारियां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सोमवार को दिए गए बयान के बाद हुई हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुंबई पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और वह हमले के लिए जिम्मेदार लोगों और उनके सहयोगियों को न्याय के कटघरे में लाने का पूरा प्रयास करेगी।

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि आरोपी महाराष्ट्र से बाहर, संभवतः विदेश से, अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अन्य राज्यों के साथ समन्वय करेगी और उन्हें पकड़ने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से भी सहायता मांगेगी।

कौन हैं तीनों आरोपी?

टाइगर पर गोली चलाने वाली तीनों आरोपियों की पहचान भी उजागर हो गई है। एक शूटर का नाम फूल सिंह है, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। दूसरा शूटर रेहान भी सोनीपत का रहने वाला है, जबिक ऋतिक कुमार उर्फ रोशन बिहार के बेगुसराय का रहने वाला है।

राजस्थान पुलिस की AGTF ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई और मुंबई पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को धर दबोचा।

18 अक्टूबर की रविवार शाम को मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास तीन मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने श्रॉफ पर गोलियां चलाईं। अभिनेता इस हमले में बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और पास में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर को गोली लगने से चोटें आईं।

मुंबई पुलिस ने इस घटना की व्यापक जांच शुरू कर दी है, हमलावरों का पता लगाने के लिए 15 टीमें बनाई थीं और सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच कर रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN