Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- कंपनियों की ओर से जारी बयान के मुताबिक, टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी टीएमएल सीवी होल्डिंग्स बीवी (TML CV Holdings BV) ने इवेको के करीब 23.81 करोड़ शेयर खरीदे हैं
- ये शेयर कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 89.42 फीसदी हैं
- इस सौदे के पूरा होने के बाद इवेको अब टाटा मोटर्स की अप्रत्यक्ष सब्सिडियरी बन गई है
Tata Group Stock: टाटा का यह शेयर 7% टूटा, 52 वीक लो पर आया भाव, एक्सपर्ट्स ने दी बेचने की सलाह
Tata Motors-Iveco Deal: टाटा मोटर्स ने एक बड़ा कारोबारी डील पूरा कर लिया है। कंपनी ने इटली की कमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको ग्रुप (Iveco Group) में 89.42 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। इस सौदे के बाद इवेको अब टाटा मोटर्स की कंपनी बन गई है। दोनों कंपनियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। टाटा मोटर्स के लिए यह साल 2008 में जगुआर लैंड रोवर (JLR) खरीदने के बाद सबसे बड़ा अधिग्रहण है।
इवेको के करीब 23.81 करोड़ शेयर खरीदे गए हैं
कंपनियों की ओर से जारी बयान के मुताबिक, टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी टीएमएल सीवी होल्डिंग्स बीवी (TML CV Holdings BV) ने इवेको के करीब 23.81 करोड़ शेयर खरीदे हैं। ये शेयर कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 89.42 फीसदी हैं। इस सौदे के पूरा होने के बाद इवेको अब टाटा मोटर्स की अप्रत्यक्ष सब्सिडियरी बन गई है। इस डील के तहत टाटा मोटर्स ने इवेको के हर शेयर के लिए 14.40 यूरो यानी नकद भुगतान करने की पेशकश की थी। शुरुआत में यह कीमत 14.10 यूरो प्रति शेयर रखी गई थी, लेकिन बाद में 9 अक्टूबर को इसे बढ़ाकर 14.40 यूरो कर दिया गया। इस तरह टाटा मोटर्स ने इवेको में अपनी बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर ली।
शेयर बेचने के लिए निवेशकों को एक और मौका
टाटा मोटर्स ने इवेको के बाकी शेयरधारकों को भी अपने शेयर बेचने का एक और मौका देने का फैसला किया है। इसके लिए टेंडर ऑफर की प्रक्रिया 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक दोबारा खोली जाएगी। इस दौरान शेयर बेचने वाले निवेशकों को 13 नवंबर को भुगतान किया जाएगा।
इवेको के बोर्ड में भी हुए बदलाव
इस अधिग्रहण के बाद इवेको के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी कई बदलाव किए गए हैं। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को इवेको के बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, ओलोफ पर्सन कंपनी के CEO बने रहेंगे। इसके अलावा टाटा मोटर्स के पीबी बालाजी और गिरीश वाघ को भी इवेको के बोर्ड में शामिल किया गया है। गुएंटर बुशेक और चार्ल्स निकोल्स को स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है। कंपनी ने अपने बोर्ड की अलग-अलग समितियों में भी बदलाव किए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




