Home LIFESTYLE NEWS HINDI टूटे क्रॉकरी के बर्तन यूं ही ना फेंक दें, इन तरीकों से...

टूटे क्रॉकरी के बर्तन यूं ही ना फेंक दें, इन तरीकों से करें दोबारा रीयूज

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्रॉकरी के बर्तन टूट गए तो इन्हें यूं ही कूड़े में फेंकने की गलती ना करें क्योंकि ये टूटे बर्तन जानवरों को लगने, मिट्टी में फेंकने पर मिट्टी को नुकसान पहुंचाते हैं। आप इन बर्तनों को दोबारा से यूज कर सकते हैं, ये 5 तरीके कर लें नोट।

कांच, चीनी मिट्टी और आजकल सेरेमिक के बर्तन काफी ज्यादा चल गए हैं और कप से लेकर प्लेट, कटोरी, चम्मच और सजावटी सामान भी खूब सारे घरों में रहते हैं। एक बार ये बर्तन टूट गए तो किसी काम के नहीं रह जाते और यूं ही फेंक दिए जाते हैं। इसका कारण है कि ये आसानी से जुड़ते नहीं और जुड़ भी गए तो दिखने में सुंदर नहीं लगते। वहीं टूटे सेरेमिक या कांच के बर्तनों से चोट लगने का डर होता है क्योंकि ये नाजुक स्किन को फाड़ देते हैं या धंस जाते हैं। लेकिन आपको हैरानी होगी कि ऐसे ही मिट्टी और डंपिंग यार्ड में सेरेमिक, कांच को फेंक देना भी पर्यावरण के लिए सही नहीं। इसलिए जो भी बर्तन आप घर लाएं उन्हें टूटने के बाद भी स्मार्ट तरीके से यूज करें। सेरेमिक के बर्तन अगर टूट गए हैं तो उन्हें यूज करने के ये तरीके जरूर जान लें।

टूटे सेरेमिक से बनेंगे मोजैक पत्थर

आपके पास रखी कप, प्लेट, डेकोरेटिव आइटम टूट गए हैं तो उन्हें फेंके नहीं किसी सिंपल पत्थर पर टूटे हुए टुकड़ों को रखें और उस पर खास तरह के ग्लू को लगाकर चिपका दें। ऊपर से सीमेंट का घोल बनाकर लगाएं और अच्छी तरह से चिकना कर लें। इस काम को किसी कारीगर की मदद से करवाएं और घर के लिए छोटे कोस्टर तैयार करवा सकते हैं।

गार्डन एरिया के लिए काम के पत्थर बनेंगे

ढेर सारे टूटी क्रॉकरी के बर्तनों से मोजैक तैयार करवाएं और उसे गार्डन एरिया में मिट्टी के ऊपर फैलाएं। मिट्टी को पकड़ने के लिए ये एक बढ़िया उपाय है और घर के टूटे क्रॉकरी के बर्तन भी इस्तेमाल में आ जाएंगे।

टूटी कपों को बनाएं कैंडल स्टैंड

अगर क्रॉकरी वाली कप या बाउल हल्का सा टूट गई है और आप उसको यूज से बाहर कर चुकी हैं तो इन बेकार कप को रीयूज करें। बस इन कैंडल के टूटे किनारों को रेगमाल या सैंड पेपर से घिसकर चिकना कर लें और इनमे कलरफुल कैंडल्स मेल्ट करके भरें। ब्यूटीफुल से कैंडल्स बनकर तैयार हो जाएंगे।

ज्वैलरी रखने के काम में लाएं

अगर बाउल या कप्स हैं जो हल्का सा टूट गई हैं, तो इन्हें आप ज्वैलरी खासतौर पर ईयररिंग्स रखने के काम में ला सकती हैं। इनमे अपनी कुछ ईयररिंग्स को साइड पर फंसाकर टांग सकती हैं और बाकी को अंदर रख दें। चूंकि ये क्रॉकरी के बर्तन होते हैं तो इसलिए इनमे आपकी ज्वैलरी के काले पड़ने के चांस नहीं होते हैं और उनका रंग सुरक्षित रहता है।

ज्वैलरी पीस तैयार करवाएं

काफी सारे आर्टिस्ट टूटी सेरेमिक पीसेज को पेंडेट या फिर दूसरे ज्वैलरी पीस बनाने में इस्तेमाल करते हैं। आप किसी खूबसूरत और स्पेशल क्रॉकरी पीस के टुकड़ों को मिलाकर ब्यूटीफुल ईयररिंग्स, पेंडेट वगैरह भी बनवा सकती हैं। इनके छोटे पीस किसी स्टोन और क्रिस्टल की तरह ही दिखेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN