Source :- LIVE HINDUSTAN
धूप से हुई टैनिंग से निपटने के लिए घरेलू नुस्खे बहुत काम आते हैं। यहां हम एक ऐसा ही बेहतरीन नुस्खा शेयर कर रहे हैं जिससे टैनिंग एक ही बार में दूर हो जाएगी और नेचुरल ग्लो भी आएगा।
धूप का असर सीधी स्किन पर होता है और स्किन काली होने लगती है। ये टैनिंग हटाने के लिए मार्केट में सनक्रीन और टैनिंग रिमूवर क्रीम मिल जाती हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी आपके काम आ सकते हैं। यहां हम टैन रिमूवल फेस पैक घर पर बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं जिससे स्किन एक बार में ही साफ हो जाएगी। बस ध्यान रखें फेस पैक का पूरा फायदा उठाने के लिए उसे सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है। अगर आप गलत तरीके से पैक लगाते हैं, तो त्वचा ड्राई हो सकती है या उसका पूरा असर नहीं दिखता। इसलिए यहां बताए तरीके स ही फेस पैक को लगाएं। सीखिए टैन रिमूवल फेस पैक बनाने का तरीका।
टैन रिमूवल फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए
दो चम्मच कॉफी पाउडर
दो चम्मच मसूर दाल पाउडर
दो चम्मच दही
दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी
दो चम्मच टमाटर पल्प
दो चम्मच रोस्टेड हल्दी
टैन रिमूवल फेस पैक बनाने का तरीका
टैन रिमूवल फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पहले सभी चीजों को पीसकर पाउडर बना लें। फिर सभी चीजों को ड्राई मिक्स करें। फिर दही और टमाटर को डालें और अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट बनाएं।
कैसे लगाएं फेस पैक
- सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश या गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। इससे चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी और एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाएगा, जिससे पैक का असर स्किन पर अच्छे से होगा।
- फेस पैक लगाने के लिए उंगलियों या ब्रश की मदद से फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। ध्यान रखें कि इसे आंखों के आस-पास के नाजुक हिस्से और होठों पर न लगाएं।
- चेहरे पर थोड़ा सा पानी छिड़कें और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए पैक को गीला करें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें।
- चेहरा सुखाने के बाद गुलाब जल या टोनर लगाएं। इसके बाद अपनी स्किन टाइप के हिसाब से एक अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।
टिप
- टैन रिमूवल फेस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार से ज्यादा न लगाएं।
- पैक लगाने के बाद कम से कम 24 घंटे तक तेज धूप में निकलने से बचें या बाहर जाते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




