Home rss business hindi टोल प्लाजा पर लगी गाड़ियों की लंबी लाइनें, त्योहार पर घर जाने...

टोल प्लाजा पर लगी गाड़ियों की लंबी लाइनें, त्योहार पर घर जाने की मची होड़, UPEIDA ने जारी की एडवाइजरी

3
0

Source :- KHABAR INDIA TV

इस साल दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर गांव-घर जाने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बार सिर्फ रेलवे स्टेशनों पर ही नहीं बल्कि बस अड्डों और हाईवे पर भी इसका स्पष्ट और व्यापक असर देखने को मिल रहा है। ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है, बसों में एक भी सीट खाली नहीं है और हाईवे के टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। 

आम दिनों की तुलना में काफी ज्यादा हुआ ट्रैफिक

त्योहार के इस सीजन में उत्तर प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर बड़ी संख्या में गाड़ियों का आना-जाना हो रहा है। जिन लोगों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है, वे लोग अपनी गाड़ियों से ही गांव की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। ऐसे में, एक्सप्रेसवे पर आम दिनों की तुलना में इन दिनों काफी ज्यादा ट्रैफिक दर्ज किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) के नियंत्रण वाले एक्सप्रेसवे पर भी इन दिनों जबरदस्त ट्रैफिक देखने को मिल रहा है।

यूपी के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की आवाजाही में बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुदेंलखंड एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे को UPEIDA द्वारा मैनेज किया जाता है। ये सभी एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के प्रमुख और महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे हैं, जो पूरे प्रदेश को आपस में जोड़ने में सबसे अहम और बड़ी भूमिका निभाते हैं। हालांकि, इन दिनों दीपावली के बाद अब छठ पूजा की वजह से यहां ट्रैफिक का मूवमेंट काफी ज्यादा बढ़ गया है।

गाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण टोल प्लाजा पर बढ़ा इंतजार

UPEIDA ने यूपी के इन एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। UPEIDA ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गई है, जिसकी वजह से टोल प्लाजा पर ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। यूपीडा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित एक्सप्रेसवे पर अतिरिक्त संसाधनों के साथ पूरी क्षमता से काम किया जा रहा है।

अनावश्यक जल्दबाजी से बचने और धैर्य बनाए रखने की अपील

यूपीडा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”सभी ड्राइवरों से अपील है कि एक्सप्रेसवे पर त्योहार के दौरान ट्रैफिक का भारी दबाव होता है, जिसे ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातयात प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पूरा स्टाफ काम कर रहा है है। अतः सभी यात्रियों से अपील की जाती है कि किसी प्रकार की अनावश्यक जल्दबाजी न करें, धैर्य बनाए रखें और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।”

ये भी पढ़ें

दिल्ली से गुवाहाटी तक जाएगी बुलेट ट्रेन, ये होंगे 10 स्टेशन, 8 घंटे में पूरा होगा 1500 किमी का सफर

SOURCE : KHABAR INDIA TV