Source :- LIVE HINDUSTAN
ट्रंप की ताजा धमकी के बाद कतर ने ईरान को नया शांति प्रस्ताव दे दिया है। प्रस्ताव में तेहरान और वॉशिंगटन दोनों को सात दिनों में रोजाना भरोसा बढ़ाने वाले कदम उठाने हैं। अधिकारी के मुताबिक, ईरान इस हफ्ते के आखिर तक जवाब देगा।
अमेरिका और इजरायल के साथ चल रही लड़ाई को खत्म करने के लिए कतर के बिचौलियों ने ईरान को एक नया शांति प्रस्ताव सौंपा है। इस प्रस्ताव में तेहरान और वॉशिंगटन दोनों पक्षों की मुख्य चिंताओं को दूर करने के लिए सात दिन का स्पष्ट टाइमलाइन तय किया गया है। बातचीत से जुड़े एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ईरान इस हफ्ते के आखिर तक इस ड्राफ्ट पर अपना जवाब देगा। प्रस्तावित समझौते में रोजाना विश्वास बढ़ाने वाले कदम शामिल हैं, जिन्हें दोनों पक्षों को एक-एक करके पूरा करना होगा। अधिकारी के अनुसार, यह टाइमलाइन अगले हफ्ते की शुरुआत में शुरू हो सकती है और कई देश इस समझौते की गारंटी देने वाले हो सकते हैं।
दरअसल, यह नया प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर नए हमलों की आशंका तेजी से बढ़ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर ईरान पर हमला करने की धमकी दोहराई है। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बारे में भी चिंता जताई जा रही है कि वे इस हफ्ते ईरान पर हमले का आदेश दे सकते हैं। नेतन्याहू फिलहाल आम चुनाव में एक और टर्म के लिए लड़ रहे हैं। इन घटनाक्रमों के बीच कतर और पाकिस्तान मिलकर शांति प्रयासों में सबसे आगे चल रहे हैं।
7 दिन में भरोसा बनाने की कोशिश
नए ड्राफ्ट में तेहरान और वॉशिंगटन दोनों के लिए सात दिनों के अंदर भरोसा बनाने वाले कदमों का सिलसिला तय किया गया है। अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों को रोजाना कुछ ठोस कदम उठाने होंगे। हालांकि, इन कदमों की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। कई देश इस समझौते की गारंटी देने वाले हो सकते हैं। आखिरी फैसला अभी चल रही बातचीत पर निर्भर करेगा।
ईरान की चेतावनी और हमलों की आशंका
ईरानी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अगर अमेरिका और इजराइल ने फिर हमले शुरू किए तो तेहरान खाड़ी में समुद्र के नीचे बिछी केबलों को निशाना बनाने की योजना बना चुका है। तेहरान में रविवार की मीटिंग से पहले भी यही चिंता जताई जा रही थी कि नेतन्याहू हमले का आदेश दे सकते हैं। इन घटनाओं से शांति की कोशिशों पर अनिश्चितता और बढ़ गई है। नया प्रस्ताव तेहरान और वॉशिंगटन के बीच भरोसा बनाने का एक ढांचा तैयार करने की कोशिश है।
पहले का समझौता टूटा
जून में एक अंतरिम शांति समझौता हुआ था, लेकिन वह जल्दी टूट गया। इससे साफ हुआ कि स्थायी समझौता करना कितना मुश्किल है। कतर और पाकिस्तान की कोशिशों से आया यह नया प्रस्ताव लड़ाई खत्म करने की एक और कोशिश है। अधिकारी के अनुसार, ईरान इस हफ्ते के आखिर तक अपना जवाब देगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




