Home National news hindi ट्रंप के भाषण पर लगाता था दांव, व्हाइट हाउस के पूर्व कर्मी...

ट्रंप के भाषण पर लगाता था दांव, व्हाइट हाउस के पूर्व कर्मी को देने होंगे 1.72 लाख डॉलर

2
0

Source :- BBC INDIA

टेलीप्रॉम्प्टर देखकर भाषण देते हुए डोनाल्ड ट्रंप (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, Sara D. Davis/Getty Images

व्हाइट हाउस के एक पूर्व टेलीप्रॉम्प्टर ऑपरेटर को डोनाल्ड ट्रंप के भाषणों की अंदरूनी जानकारी का इस्तेमाल कर सट्टेबाज़ी करने के आरोप में 172,000 डॉलर से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया गया है.

यह पाया गया है कि गैब्रियल पेरेज़ ने कल्शी नामक एक सट्टा बाज़ार प्लेटफ़ॉर्म पर दिसंबर 2025 और फ़रवरी 2026 के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले भाषणों को लेकर दांव लगाए थे.

कल्शी एक ऐसा मंच है जहां यूज़र्स वास्तविक दुनिया की घटनाओं पर दांव लगा सकते हैं.

इसके रेग्युलेटर, कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन (सीएफ़टीसी) ने कहा कि पेरेज़ को 107,539.02 डॉलर का मुनाफ़ा छोड़ना होगा और 65,000 डॉलर का जुर्माना अदा करना होगा.

व्हाइट हाउस ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. जुलाई में, तत्कालीन प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा था कि पेरेज़ अवैतनिक अवकाश पर हैं और अपने पद पर वापस नहीं लौटेंगे.

जुर्माना किया गया कम

शुक्रवार को समझौते की घोषणा करते हुए, सीएफ़टीसी ने कहा कि पेरेज़ ने ट्रंप के भाषणों के बारे में पहले से जानकारी होने के फ़ायदे का “दुरुपयोग” करके सट्टेबाज़ी की, जो “विश्वास और भरोसे के उनके फ़र्ज़ का उल्लंघन” था.

इसमें कहा गया है कि जांच में उनके “अच्छे सहयोग” की वजह से जुर्माने को कम कर दिया गया है.

पेरेज़ पर तीन साल के लिए ट्रेडिंग करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

कालशी के प्रमुख वकील बॉबी डेनॉल्ट ने इस फ़ैसले का स्वागत करते हुए एक्स पर लिखा, “इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि आप कौन हैं. हमारे नियमों या संघीय क़ानून का उल्लंघन करने पर आपको इसके परिणाम भुगतने होंगे.”

शॉर्ट वीडियो देखिए

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

SOURCE : BBC NEWS