Home rss world hindi ट्रंप को भी सुंदर लगी जेन्सेन हुआंग की GF, Nvidia कांड कराने...

ट्रंप को भी सुंदर लगी जेन्सेन हुआंग की GF, Nvidia कांड कराने वाली का किया बचाव

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एलिस हुआंग को बेकसूर बताते हुए कहा कि सुंदर विदेशी महिलाओं के बारे में अकसर ऐसी बातें होती हैं। ट्रंप को पहले से ही हुआंग के अफेयर की जानकारी थी। 

चीनी महिला के साथ अफेयर की खबरें सामने आने के बाद Nvidia के सीईओ जेन्सन हुआंग को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं अब उनकी सीईओ के रूप में वापसी की भी चर्चा होने लगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद उनका जमकर समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हुआंग वापसी करते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी। क्योंकि उनका अफेयर एक सुंदर चीनी महिला के साथ था। उन्हें भी यह पता नहीं था कि वह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से चीन में ही मुलाकात करेंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने हुआंग को निर्दोष बताया है। जब उनसे सवाल किया गया कि एलीस हुआंग चीन की जासूस थीं या नहीं तो इसपर ट्रंप ने कहा, इसके बारे में मुझे नहीं पता है। ट्रंप ने कहा, अकसर ऐसा होता है कि अगर विदेश से कोई सुंदर महिला आती है तो उसे जासूस बता दिया जाता है। मुझे तो नहीं पता कि वह चीन की जासूस थीं। मुझे सच में कुछ नहीं है।

डोनाल्ड ट्रंप को पहले ही थी अफेयर की जानकारी

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप को विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी इस पूरे मामले की जानकारी दी थी और एलीस हुआंग के बारे में भी बताया था। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले में कोई ऐक्शन नहीं लिया। यूएस इंटेलिजेंस ने भी ट्रंप को बताया था कि जेन्सन हुआंग का अफेयर एक चीनी जासूस के साथ है। 12 मई 2026 को मार्को रूबियो ने भी यही बात डोनाल्ड ट्रंप से कही। हालांकि जब मामला मीडिया में आया तब हुआंग ने 8 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होने स्वीकार किया कि शादीशुदा होने के बाद भीउनका अफेयर एलीस हुआंग से था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की है।

हुआंग की वापसी के लिए चलने लगी मुहिम

उनके इस्तीफी के बाद एनवीडियो बोर्ड ने कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त कर दिया। तकनीकी जगत के 1.75 लाख से अधिक लोगों ने चिप विनिर्माता कंपनी एनवीडिया के निदेशक मंडल से जेन्सेन हुआंग को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद पर बहाल करने के लिए खुले पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

इनमें प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रमुखों के साथ 8,760 से अधिक ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने खुद को एनवीडिया का मौजूदा कर्मचारी बताया है। पत्र में मांग की गई है कि पिछले सप्ताह हुआंग के पद छोड़ने से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए स्वतंत्र जांच पूरी होने तक उन्हें सीईओ पद पर बहाल किया जाए।

एलन मस्क ने भी किया हुआंग का समर्थन

स्टैंडविथजेन्सेन डॉट कॉम वेबसाइट पर उपलब्ध इस पत्र पर सोमवार दोपहर (भारतीय समयानुसार) तक 1.75 लाख से अधिक लोगों के नाम दर्ज थे। इनमें 8,745 लोगों को एनवीडिया का मौजूदा कर्मचारी और 1,576 को पूर्व कर्मचारी बताया गया था। वेबसाइट ने स्पष्ट किया है कि ये संबद्धताएं हस्ताक्षरकर्ताओं की ओर से स्वयं बताई गई हैं और इनका सत्यापन नहीं किया गया है। उद्योगपति एलन मस्क भी हुआंग का समर्थन करने वालों में शामिल हैं। मस्क ने 14 नवंबर को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा था, ”जेन्सेन को बहाल करने के लिए एक याचिका आगे बढ़ाई जा रही है और मैं भी उस पर हस्ताक्षर कर रहा हूं।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN