Home rss world hindi ट्रंप ने सीएनएन को एयर फोर्स वन में सवार होने से रोका,...

ट्रंप ने सीएनएन को एयर फोर्स वन में सवार होने से रोका, आखिर किसको दी गई जगह

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टेनेसी यात्रा के दौरान समाचार चैनल सीएनएन को राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन पर सवार होने से रोक दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टेनेसी यात्रा के दौरान समाचार चैनल सीएनएन को राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन पर सवार होने से रोक दिया है। इसके साथ ही, वाइट हाउस टेलीविजन प्रेस पूल के तहत निर्धारित अपनी जिम्मेदारियों को निभाने से सीएनएन को वंचित कर दिया गया है। सीएनएन को रोटेटिंग टेलीविजन पूल के तहत शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एक कॉलेज फुटबॉल मैच के लिए नॉक्सविल (टेनेसी) जाना था।

अमेरिका में यह प्रेस पूल राष्ट्रपति की यात्राओं के दौरान सीमित स्थान होने पर कवरेज करता है और सभी प्रमुख समाचार नेटवर्कों के साथ फुटेज और जानकारी साझा करता है। हालांकि, वाइट हाउस ने शुक्रवार रात एक नया शिड्यूल जारी कर सीएनएन को इस यात्रा से बाहर कर दिया। बाद में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएनएन की जगह कंजर्वेटिव आउटलेट ‘रियल अमेरिकाज वॉयस न्यूज’ को इस यात्रा में शामिल किया गया है।

वाइट हाउस का यह कदम ऐसे समय में आया है जब महज दो दिन पहले ही एक संघीय अदालत के आदेश के बाद सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको को व्हाइट हाउस परिसर में फिर से प्रवेश की अनुमति मिली थी। पिछले सप्ताह राष्ट्रपति ट्रंप ने इन तीनों मीडिया संस्थानों पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश टिमोथी केली ने बाद में प्रशासन को व्हाइट हाउस परिसर में इन आउटलेट्स की पहुंच बहाल करने का अंतरिम आदेश दिया था। हालांकि, अदालत का यह फैसला मुख्य रूप से व्हाइट हाउस परिसर के पास (हार्ड पास) से संबंधित था और इसमें एयर फोर्स वन या प्रेस पूल की यात्रा को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए थे।

इसी बीच, राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर सीएनएन और अन्य प्रमुख मीडिया आउटलेट्स पर फिर से हमला बोलते हुए लिखा कि इन्हें वे फेक न्यूज मानते हैं। उन्हें वाइट हाउस में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में टेलीविजन प्रेस पूल राष्ट्रपति के दौरों और गतिविधियों की निष्पक्ष कवरेज सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण जरिया रहा है। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन और प्रमुख नेटवर्क लगातार यह तर्क देते रहे हैं कि सरकारी स्तर पर जारी होने वाले लाइव स्ट्रीम या फुटेज स्वतंत्र प्रेस कवरेज का विकल्प नहीं हो सकते।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN