Home - ट्रेन में अब चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान मंगाना होगा आसान, रेलवे...

ट्रेन में अब चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान मंगाना होगा आसान, रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, Blinkit से कर सकेंगे आर्डर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ट्रेन में सफर के दौरान अगर आप मोबाइल चार्जर, दवाइयां या कोई और जरूरी सामान भूल गए हैं तो अब वो मंगाना आसान हो जाएगा। यात्रियों को राहत देने के लिए Southern Railway ने Blinkit के साथ पार्टनरशिप की है।

ट्रेन से सफर करते समय अगर मोबाइल चार्जर घर पर छूट जाए या अचानक किसी दवा की जरूरत पड़ जाए, तो यात्रियों को काफी परेशानी होती है। कई बार ट्रेन का स्टॉपेज इतना कम होता है कि स्टेशन पर उतरकर जरूरी सामान खरीदना भी आसान नहीं होता। यात्रियों की इसी परेशानी को कम करने के लिए Southern Railway के सलेम डिवीजन ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के साथ पार्टनरशिप की है। इस सुविधा के तहत यात्री चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर अपने काम का सामान ऑर्डर कर सकेंगे और तय डिलीवरी पॉइंट से उसे ले सकेंगे।

सम्बंधित सुझाव

इस सुविधा के तहत मोबाइल चार्जर, इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज, दवाइयां, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स और खाने-पीने की चीजें जैसे सामान उपलब्ध कराने की योजना है। इस सुविधा के होने से यात्रियों को ट्रेन के लंबे समय तक रुकने का इंतजार करने या स्टेशन पर अलग-अलग दुकानें ढूंढने की जरूरत नहीं होगी।

इन चीजों को ऑर्डर कर सकेंगे यात्री

रेलवे और Blinkit इस पार्टनरशिप का मकसद यात्रियों को रोजमर्रा की जरूरी चीजें आसानी से उपलब्ध कराना है।

यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से इन चीजों के लिए ऑर्डर कर सकेंगे:

सम्बंधित सुझाव

– चार्जर और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज

– दवाइयां और मेडिकल से जुड़ा सामान

– पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स यानी कि सफर में काम आने वाली रोजमर्रा की चीजें।

– खाने-पीने का सामान स्नैक्स और अन्य उपलब्ध रिफ्रेशमेंट।

हालांकि, सभी प्रोडक्ट हर स्टेशन पर उपलब्ध होंगे इसकी गारंटी नहीं है।

कैसे काम करेगी Blinkit की यह सुविधा?

इस पहल के तहत यात्री Blinkit ऐप से सामान चुनकर ऑर्डर कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित स्टेशन पर तय डिलीवरी पॉइंट से सामान किया जा सकेगा। यह पॉइंट रेलवे प्लेटफॉर्म या स्टेशन की एंट्री के पास हो सकता है। इसका मकसद यह है कि यात्री को सामान लेने के लिए स्टेशन से दूर न जाना पड़े और ट्रेन छूटने का खतरा भी कम हो।

इन 7 स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

इस पहल की शुरुआत Southern Railway के सलेम डिवीजन के तहत की गई है। Blinkit के साथ इस पायलट प्रोजेक्ट में सात रेलवे स्टेशन शामिल हैं। ये स्टेशन हैं:

1. कोयंबटूर जंक्शन (Coimbatore Junction)

2. कोयंबटूर नॉर्थ (Coimbatore North)

3. पोदनूर जंक्शन (Podanur Junction)

4. तिरुप्पुर (Tiruppur)

5. इरोड जंक्शन (Erode Junction)

6. सलेम जंक्शन (Salem Junction)

7. करूर (Karur)

किस स्टेशन पर सर्विस उपलब्ध है और जो सामान आप ऑर्डर करना चाहते हैं वो है या नहीं इसके लिए Blinkit ऐप जरूर चेक करें। ध्यान रहे कि यह सुविधा अभी पूरे भारत के रेलवे नेटवर्क पर शुरू नहीं हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN