Home LIFESTYLE NEWS HINDI ठंडियों में जरूर खाएं बाजरे के पराठे, शरीर को गर्म रखने में...

ठंडियों में जरूर खाएं बाजरे के पराठे, शरीर को गर्म रखने में करेंगे मदद, बनाना है बेहद आसान

5
0

Source :- INDIATV NEWS

सर्दियां आते ही आपको डाइट और डाइट में शामिल अनाज जरूर बदल देना चाहिए। ठंड के दिनों में शरीर को गर्म रखने के लिए बाजरा का सेवन करना फायदेमंद होता है। बाजरा की रोटी पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में खूब खाई जाती हैं। वैसे तो असली स्वाद चूल्हे पर बनी बाजरे की रोटी में आता है, लेकिन शहर में गैस पर रोटियां बनाकर खाने वाले इसमें थोड़ा गेहूं का आटा मिलाकर रोटी या पराठे बनाकर खा सकते हैं। बाजरे के पराठे खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। आप कई तरह से बाजरे के आटे के पराठे बनाकर खा सकते हैं। जिससे स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत को भरपूर फायदे मिलेंगे। आइये जानते हैं बाजरे के पराठे की आसान रेसिपी क्या है?

बाजरे के पराठे की रेसिपी

पहला तरीका- बाजरा ग्लूटन फ्री आटा होता है। इसे आप आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। बाजरे की रोटी, बाजरे का दलिया यहां तक कि बाजरे का पराठा बनाकर आसानी से खाया जा सकता है। इसके लिए बाजरे का नरम आटा गूंथ लें। बाजरे का आटा थोड़ा थोड़ा करके और तोड़-तोड़ कर लगाया जाता है। इसे गूंथने का तरीका थोड़ा अलग होता है। अगर आपसे सिर्फ बाजरा के आटे से रोटी या पराठे बेले नहीं जाते हैं तो इसमें थोड़ा गेहूं का आटा मिला सकते हैं। अब इसे रोटी की तरह बेल लें और तवे पर ही दोनों तरफ से पराठे की तरह सेंक लें।

दूसरा तरीका- कुछ लोग बाजरे के आटे से आलू के पराठे भी बनाकर खाते हैं। इसके लिए आप आलू की तीखी सी स्टफिंग तैयार कर लें। अब बाजरे के आटे में आलू की थोड़ी स्टफिंग भरें और गोल करके सूखा आटा लगाते हुए पराठा बेल लें। पराठे को दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें। इस तरह बनाया हुआ आलू का पराठा खाने में बहुत टेस्टी लगेगा।

तीसरा तरीका- बाजरे के आटे का पराठा बनाने का तीसरा तरीका है कि आप आटे में ही 1-2 आलू को मैश करके बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और बाकी नमक, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर आटा गूंथ लें। अब आटे से लोई लेकर इसके पराठे बना लें। पराठों को दोनों तरफ से सेंक लें। इससे बाजरे के आटे के पराठे भी कड़े नहीं बनेंगे। इन पराठों को बनाकर रखने पर भी ये मुलायम रहते हैं।

SOURCE : INDIATV NEWS