Home BUSINESS NEWS HINDI डिफेंस शेयर में तूफानी तेजी, 3 महीने में 119% का उछाल, 2...

डिफेंस शेयर में तूफानी तेजी, 3 महीने में 119% का उछाल, 2 टुकड़े में बंट चुका है शेयर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। डिफेंस कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1,414.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 45 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने शुक्रवार को करीब 52000 करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है, इससे डिफेंस सेक्टर के सेंटीमेंट को मजबूती मिली है। जिन खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, वह एयर डिफेंस, एंटी-ड्रोन सिस्टम्स, सर्वेलन्स और अनमैन्ड वारफेयर जैसे क्षेत्रों में आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की क्षमता को मजबूत करेंगे।

3 महीने में 119% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (Paras Defence) के शेयर पिछले 3 महीने में 119 पर्सेंट उछल गए हैं। डिफेंस कंपनी के शेयर 6 अप्रैल 2026 को 643.55 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 जुलाई 2026 को 1414.45 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 105 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। वहीं, 1 अक्टूबर 2021 से लेकर अब तक कंपनी के शेयर 450 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1444.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 580 रुपये है।

2 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (Paras Defence) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांट चुकी है। डिफेंस कंपनी ने जुलाई 2025 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा है। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में पारस डिफेंस का मुनाफा सालाना आधार पर 74.3 पर्सेंट बढ़ा। कंपनी को मार्च 2026 तिमाही में 34.4 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 19.7 करोड़ रुपये था।

ड्रोन कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी तेजी
ड्रोन्स के बिजनेस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भी सोमवार को अच्छी तेजी आई है। ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 863.35 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, जेन टेक्नोलॉजीज के शेयर भी 6 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 1871 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN