Home LIFESTYLE NEWS HINDI डिवोर्स के बाद टूटी नहीं संजना, खुद पर काम किया और बना...

डिवोर्स के बाद टूटी नहीं संजना, खुद पर काम किया और बना ली ड्रीम बॉडी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डिवोर्स के बाद खुद को संभालना आसान नहीं होता, लेकिन संजना पवार ने अपनी जिंदगी को नए सिरे से बनाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन जिम से नहीं, बल्कि माइंडसेट और हीलिंग से शुरू हुआ।

किसी रिश्ते का खत्म होना जिंदगी का एक मुश्किल दौर हो सकता है। ऐसे समय में दुख, गुस्सा और अकेलापन महसूस होना नॉर्मल है। लेकिन धीरे-धीरे खुद पर ध्यान देना इस दौर से बाहर निकलने में मदद कर सकता है। ऐसा ही कुछ पर्सनल डेवलपमेंट कोच संजना पवार (Instagram: sanjana_singh_pawar) ने भी किया। डिवोर्स के बाद उन्होंने खुद को दोबारा बनाने पर ध्यान दिया और इसी सफर में उनकी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी देखने को मिली। हालांकि, संजना के लिए यह बदलाव सिर्फ बॉडी बनाने तक सीमित नहीं था। उनके अनुसार, असली बदलाव पहले उनके माइंडसेट और इमोशनल हीलिंग में आया और उसके बाद फिजिकल बदलाव शुरू हुए।

‘रिवेंज बॉडी’ नहीं, खुद को बेहतर बनाने पर दिया ध्यान

डिवोर्स के बाद कई बार लोग खुद को बदलने को ‘रिवेंज बॉडी’ से जोड़कर देखते हैं। यानी एक्स पार्टनर को दिखाने के लिए बेहतर दिखना। लेकिन संजना ने इस सोच से अलग अपना सफर शुरू किया। उनके लिए खुद को बदलना किसी को जवाब देना नहीं, बल्कि खुद को दोबारा समझना और मजबूत बनाना था। उन्होंने बताया कि उनकी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन सबसे आखिर में आई। सबसे पहले उन्होंने अपने माइंडसेट और हीलिंग पर काम किया। जब मन साथ देता है, तभी किसी नई आदत को लगातार फॉलो करना आसान होता है।

माइंडसेट पर किया काम

संजना ने अपनी एनर्जी को खुद की ग्रोथ की तरफ मोड़ना शुरू किया। उन्होंने हीलिंग, इनर वर्क, माइंडसेट और मैनिफेस्टेशन जैसी चीजों को समझने के लिए समय और मेहनत लगाई। उनके लिए यह खुद को अंदर से समझने और पुरानी चीजों से आगे बढ़ने की कोशिश थी। यह बदलाव किसी एक दिन में नहीं आया। उन्होंने खुद पर लगातार काम किया और अपनी जिंदगी में इन सीखों को लागू करने की कोशिश की।

अपनी स्किल्स पर भी किया काम

संजना ने सिर्फ अपनी बॉडी और इमोशनल हेल्थ पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि खुद को आगे बढ़ाने के लिए नई चीजें सीखीं। उन्होंने पर्सनल डेवलपमेंट को गंभीरता से लिया और बाद में लाइफ कोचिंग और न्यूरो-लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग की ट्रेनिंग भी ली। उनका कहना था कि खुद पर काम करने के बाद जब उन्हें अपनी जिंदगी में बदलाव नजर आया, तो उन्होंने यही सीख दूसरे लोगों के साथ शेयर करने का फैसला किया।

वर्कआउट बना ट्रांसफॉर्मेशन का हिस्सा

माइंडसेट पर काम करने के बाद संजना ने अपनी फिजिकल फिटनेस पर भी ध्यान दिया। वीडियो में वो अलग-अलग स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। हालांकि, उनके अनुसार सिर्फ जिम जाना ही उनकी पूरी ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी नहीं है। उन्होंने साफ किया कि वर्कआउट और खाने में बदलाव उनके सफर का सिर्फ एक हिस्सा थे। इसकी नींव इमोशनल हीलिंग और इनर वर्क से तैयार हुई।

डिवोर्स के बाद खुद पर ध्यान कैसे दें?

  1. डिवोर्स या किसी मुश्किल रिश्ते के खत्म होने के बाद खुद को तुरंत बदलने का प्रेशर लेने की जरूरत नहीं है। पहले अपनी भावनाओं को समझें और खुद को समय दें। धीरे-धीरे अपनी पसंद की चीजों के लिए वक्त निकालें, हेल्दी रूटीन बनाएं, वर्कआउट करें या कोई नई स्किल सीखें।
  2. सबसे जरूरी बात यह है कि आपका बदलाव किसी दूसरे व्यक्ति को दिखाने के लिए नहीं, बल्कि अपने लिए होना चाहिए। फिटनेस, करियर, शौक और खुद पर काम करना तभी ज्यादा मायने रखता है, जब इससे आपको अपने बारे में अच्छा महसूस हो।
  3. संजना की कहानी यही बताती है कि किसी मुश्किल रिश्ते के बाद जिंदगी खत्म नहीं होती। खुद पर काम करने की शुरुआत बाहर से नहीं, अंदर से हो सकती है और समय के साथ यही बदलाव आपकी पूरी जिंदगी को एक नई दिशा दे सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN