Home LIFESTYLE NEWS HINDI डॉक्टर संतोष यादव ने बताई मुंडन की सही उम्र, बाल उतारते ही...

डॉक्टर संतोष यादव ने बताई मुंडन की सही उम्र, बाल उतारते ही करें ये एक काम

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हिंदू धर्म का पालन करने वाले लोग बच्चे के जन्म के बाद मुंडन संस्कार जरूर करवाते हैं। लेकिन इसे करवाने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि किस उम्र में बच्चे के बाल उतरवाएं, ऐसे में डॉक्टर संतोष ने इस सवाल का जवाब दिया है। 

बच्चे के जन्म से पहले और बाद में कई तरह के रिति रिवाजों को पूरा किया जाता है। जब एक महिला प्रेगनेंट होती है तब से बच्चे के जन्म के बाद तक कुल मिलाकर 9 संस्कार किए जाते हैं। जिनमें चूडाकर्म यानी मुंडन संस्कार अहम है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक बच्चे के जन्म के समय सिर पर मौजूद बाल पिछले जन्म के अवशेष और अशुद्धियों का प्रतीक होते हैं। मुंडन से पिछला जीवन पीछे छूट जाता है और नया अध्याय शुरू होता है। इसके अलावा कुछ लोग ये भी मानते हैं कि जन्म वाले बाल उतरवाने के बाद बच्चे के बाल मोटे, घने और एक समान आते है।

इन बातों को साइंस के नजरिए से देखें तो ये एक मिथक है। न्यू पेरेंट्स अक्सर मुंडन करवाने से पहले डॉक्टर से एक ही सवाल पूछते हैं कि बच्चे का मुंडन करवाने के लिए कौन सी उम्र सही है, ऐसे में पीडियाट्रिशियन डॉ संतोष यादव ने इस बारे में एक वीडियो में बात की है और बताया है बाल उतरवाने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए। आप भी जानिए।

मुंडन किस उम्र में करवाएं इस सवाल पर क्या कहते हैं डॉक्टर

डॉक्टर संतोष यादव ने बताया कि उन्होंने कई किताबों में इस सवाल का जवाब खोजने के कोशिश की लेकिन उन्हें अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आखिर मुंडन की सही उम्र क्या है। ऐसे में उन्होंने एक पोल अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया था। जिसका सवाल था कि आपने अपने बच्चे का मुंडन किस उम्र में करवाया था। जिसके जवाब में 15 प्रतिशत लोगों ने बच्चे का मुंडन 6 महीने से कम उम्र में करवाया, 27 प्रतिशत ने 6 से 12 महीने की उम्र में करवाया, 28 प्रतिशत ने 12 से 18 महीने के बीच करवाया और 30 प्रतिशत लोगों ने 18 महीने के बाद मुंडन करवाया। डॉक्टर कहते हैं कि मुंडन कल्चरल बिलीफ की वजह से करवाया जाता है। कहते हैं कि बाल त्यागने के बाद एक नई जिंदगी शुरू होती है। इसके अलावा ये भी मानते हैं कि ऐसा करने से बाल बहुत अच्छे आते हैं। डॉक्टर कहे हैं कि ये मिथ हैं।

क्या मुंडन से कोई दिक्कत आती है?

बच्चों का सिर बहुत नाजुक होता है और बाल उतारने के लिए ब्लेड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में बहुत से पेरेंट्स इस बात से डरते हैं कि कहीं कोई दिक्कत ना हो जाए। डॉक्टर यादव कहते हैं कि 15 साल की उनकी प्रैक्टिस में उन्होंने बच्चे के मुंडन के बाद एक ही दिक्कत को देखा है वह है कि बच्चों के बालों में कट लग जाता हैं।

मुंडन के बाद क्या करें?

डॉक्टर ने बताया की मुंडन के तुरंत बाद बच्चे के पूरे सिर में चंदन लगा देना चाहिए, जिससे उन्हें ठंडक मिल सके। इसके अलावा अगर कोई कट लग जाए तो उस पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगा दें।

किस उम्र में करवाएं बच्चे का मुंडन?

डॉक्टर कहते हैं कि आप इसे अपने सांस्कृतिक मान्यता के मुताबिक करवाएं। बस ध्यान रखें कि जो बच्चे के बाल उतार रहा है उसे एक्सपीरियंस हो और आपके पास एंटीसेप्टिक क्रीम हो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN