Source :- LIVE HINDUSTAN
तूफान चीन की ओर बढ़ा और रविवार को झेजियांग प्रांत के युहुआन इलाके में लगभग शाम 5:30 बजे लैंडफॉल किया। लैंडफॉल के समय इसके केंद्र के पास हवा की रफ्तार 151 किलोमीटर प्रति घंटे थी।
डॉल्फिन तूफान इस साल चीन में आने वाला सबसे शक्तिशाली चक्रवात बताया जा रहा है। यह पहले जापान के दक्षिणी ओकिनावा प्रांत से गुजरा, जहां इसकी हवाएं 216 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गईं। इससे 6 लोग घायल हुए और 50 हजार से ज्यादा इमारतों में बिजली गुल हो गई। इसके बाद यह चीन की ओर बढ़ा और रविवार को झेजियांग प्रांत के युहुआन इलाके में लगभग शाम 5:30 बजे लैंडफॉल किया। लैंडफॉल के समय इसके केंद्र के पास हवा की रफ्तार 151 किलोमीटर प्रति घंटे थी।
चीन के मौसम विभाग ने इसे इस साल का सबसे ताकतवर तूफान बताया। इससे पहले पूर्वी चीन के कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया था। झेजियांग, शंघाई, फुजियान और आसपास के प्रांतों में 10 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। शंघाई में करीब 1,500 उड़ानें रद्द हुईं और बंदरगाहों से जहाज हटा लिए गए। भारी बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में 250 से 500 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। तूफान अब धीरे-धीरे कमजोर होते हुए पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
99 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया
तूफान ने परिवहन व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। फुजियान में करीब 99,000 लोगों को निकाला गया। कई फेरी रूट बंद किए गए और निर्माण कार्य रोक दिए गए। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक पूर्वी और मध्य चीन के बड़े हिस्से में भारी बारिश जारी रह सकती है। इससे नदियों में पानी का स्तर बढ़ने और पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।
डॉल्फिन तूफान का भारत पर कितना असर
भारत पर इस टाइफून का सीधा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि यह भारत की तरफ नहीं बढ़ रहा है। लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रशांत महासागर में बनने वाले ऐसे तूफान कभी-कभी वायुमंडलीय तरंगों के जरिए बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनाने में मदद कर सकते हैं। इससे भारतीय मॉनसून की बारिश के पैटर्न में थोड़ा बदलाव आ सकता है। कुछ इलाकों में अस्थायी रूप से बारिश कमजोर पड़ने या सामान्य से अलग व्यवहार देखने को मिल सकता है, लेकिन यह प्रभाव सीधा और बहुत बड़ा नहीं होता।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




