Home rss world hindi डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद सबसे पहले रक्षा मंत्री पर गिरेगी...

डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद सबसे पहले रक्षा मंत्री पर गिरेगी गाज? महाभियोग की तैयारी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन की करारी हार के बाद रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर सबसे पहले गाज गिर सकती है। डेमोक्रेट्स का कहना है कि वे हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

अमेरिका में मध्यावधि चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद सबसे पहले रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर गाज गिर सकती है। डेमोक्रेट्स उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की तैयारी कर रहे हैं। डमोक्रेट्स का कहना है कि उन्होंने ईरान के खिलाफ अपनी ताकत का दुरुपयोग किया है और देश को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। अमेरिकी हाउस में डेमोक्रेटिक नेता हकमी जेफ्रीज ने बताया कि रिपब्लिकन प्रतिनिधि थॉमस मैसी ही पीट हेगसेथ के खिलाफ प्रस्ताव पेश कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, रक्षा मंत्री ने अपनी ताकतों का दुरुपयोग किया है और देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया है। ईरान से युद्ध लड़ने के चक्कर में अमेरिकी का अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं अमेरिका के लोग अब सुरक्षित भी नहीं महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, जनवरी में कांग्रेस का कंट्रोल जब डेमोक्रेट्स के पास आएगा तो युद्ध जल्द खत्म करवाने पर भी जोर दिया जाएगा। वहीं हेगसेथ ने एक वीडियो जारी करके महाभियोग की बात से इकार किया है। उन्होंने कह, यह सब केवल राजनीति की बातें हैं। मेरे साथ ऐसा नहीं हो सकता।

कौन बन सकता है नया रक्षा मंत्री

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अपने करीबी सलाहकारों के साथ फोन पर बातचीत और विचार-विमर्श के दौरान हेगसेथ को पद से हटाने का मुद्दा उठाया है। हालांकि, अभी तक उन्हें हटाने या मंत्रिमंडल में किसी तरह के बदलाव पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। हेगसेथ को पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच उनके संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस का नाम सामने आया है। माना जा रहा है कि वह पांच जनवरी को अपना गवर्नर कार्यकाल पूरा करने से पहले सीनेट से नियुक्ति की मंजूरी हासिल कर सकते हैं। हालांकि, ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में हेगसेथ को हटाने की संभावना से इनकार किया।

ईरान युद्ध महाभियोग की कोशिशों और रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी हार, दोनों के केंद्र में है। संघर्ष के विरोध के साथ-साथ ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किए जाने के बाद पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने भी मतदाताओं की नाराजगी बढ़ाई है।आंतरिक चर्चाओं से परिचित सूत्रों के अनुसार, हेगसेथ 28 फरवरी को ईरान पर हुए हमलों के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने यह भी अनुमान जताया था कि संघर्ष अपेक्षाकृत कम समय में समाप्त हो सकता है।

पहले भी हो चुकी है महाभियोग की कोशिश

डेमोक्रेट्स पहले भी उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की कोशिश कर चुके हैं और जनवरी में प्रतिनिधि सभा में बहुमत मिलने के बाद वे इन प्रयासों को तेज कर सकते हैं। महाभियोग की लंबी सुनवाई से उनके कार्यकाल और ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने के प्रशासन के फैसले की भी दोबारा गहन जांच होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN