Home National news hindi डोनाल्ड ट्रंप ने बताया ईरान के साथ कब से शुरू होगी बातचीत

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया ईरान के साथ कब से शुरू होगी बातचीत

2
0

Source :- BBC INDIA

डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Kevin Dietsch/Getty Images

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ नए दौर की बातचीत सोमवार से शुरू होगी.

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बड़े सैन्य हमले को फ़िलहाल टाल दिया गया है, क्योंकि ईरान और मध्य पूर्व में अमेरिका के सहयोगी देशों ने ऐसा करने का आग्रह किया था.

एयर फ़ोर्स वन प्लेन में पत्रकारों से ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सोमवार दोपहर से शुरू होगी. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वार्ता किस स्थान पर होगी और इसमें कौन-कौन शामिल होगा.

इससे पहले, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “ईरान और मध्य पूर्व में अमेरिका के सहयोगी देशों ने उनसे सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया था, क्योंकि समझौते की रूपरेखा लगभग तैयार हो चुकी है.”

ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज़ स्ट्रेट और परमाणु मुद्दे पर समझौते की संभावना बनी हुई है.

हालांकि, ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर ने कहा कि ईरान ने अमेरिका से किसी भी सैन्य कार्रवाई को टालने का अनुरोध नहीं किया है और ट्रंप का दावा ‘एक नया झूठ’ है.

ईरानी मीडिया के मुताबिक़, विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा कि ओमान की मध्यस्थता में होर्मुज़ स्ट्रेट से जुड़े समझौते पर बातचीत अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है.

SOURCE : BBC NEWS