Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे टाइगर श्रॉफ, बाइक से...

ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे टाइगर श्रॉफ, बाइक से आए बदमाशों ने की गोलीबारी; हमले का क्लियर वीडियो

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/Tiger_Shroff_News_1792342074567_Q7IM_1792342085732_89s3_db7c676c-ea4c-4c22-9f88-bbf4d214acb8_kIaA.jpg

टाइगर श्रॉफ के ऊपर हमले का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फिल्म अभिनेता ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे हुए हैं। तभी दो युवक सामने से फायरिंग करने लगते हैं। 

टाइगर श्रॉफ के ऊपर हमले का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फिल्म अभिनेता ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे हुए हैं। तभी दो युवक सामने से फायरिंग करने लगते हैं। एक हमलावर तो जिस तरफ टाइगर बैठे हुए हैं, वहीं से गोली चला रहा है। वहीं एक अन्य युवक सामने से फायर कर रहा है। ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के बाद यह दोनों बाइक पर सवार होकर वहां से भाग जाते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे यह बाइक सवार टाइगर पर गोली बरसाने वालों का इंतजार कर रहा था।

कार गेट से बाहर निकलते ही

नए वीडियो में चीजें ज्यादा साफ नजर आ रही हैं। इसमें नजर आ रहा है कि टाइगर श्रॉफ अपनी कार में बैठकर घर से निकल रहे हैं। गेट के बाहर बड़ी संख्या में फैन्स जुटे हुए हैं। तभी कार के अंदर का विजुअल आता है, जिसमें टाइगर श्रॉफ अपने चाहने वालों का अभिवादन कर रहे हैं। इसके बाद कार आगे बढ़ जाती है। तभी अचानक गोलियां चलने की आवाज आने लगती है काफी शोर मचने लगता है। आगे वीडियो में दिखता है कि एक युवक सामने से टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग कर रहा है।

मेन रोड पर खड़ी बाइक से भागे

इसके अलावा टोपी लगाए एक अन्य हमलावर, टाइगर श्रॉफ की सीट के ठीक बगल से गोलियां चला रहा है। वहीं, मेन रोड पर एक शख्स हेलमेट लगाए बाइक पर खड़ा नजर आ रहा है। टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने के बाद ऐसा लगता है कि टोपी वाले हमलावार की पिस्टल ढंग से काम नहीं कर रही है। गोलियां बरसाने के बाद दोनों हमलावर मेन रोड की तरफ भागते हैं। इसके बाद वह सड़क पर खड़ी बाइक पर सवार हो जाते हैं और वहां से भाग निकलते हैं।

टाइगर का ड्राइवर घायल

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की। हालांकि, अभिनेता को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में श्रॉफ का ड्राइवर और एक ऑटो चालक घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना पश्चिमी उपनगर में जुहू पुलिस थानक्षेत्र में पुष्पा पार्क के पास हुई। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी की घटना में श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

तलाशी अभियान शुरू

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने अभिनेता और उनके एक दोस्त पर गोली चलाई। अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि सुराग जुटाने के लिए विशेष टीमें इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर रही हैं। टाइगर के पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ ने पुष्टि की कि उनका बेटा सुरक्षित है।

दो मार्च 1990 को जय हेमंत श्रॉफ के रूप में जन्मे टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के प्रमुख एक्शन अभिनेताओं और मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों में शामिल हैं। टाइगर श्रॉफ ने 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘बागी’, ‘बागी 2’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान मजबूत की।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN