Home rss world hindi तिब्बत में हिली धरती, 7 तीव्रता का भूकंप; यहीं से आई थी...

तिब्बत में हिली धरती, 7 तीव्रता का भूकंप; यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

तिब्बत में 7.0 की तीव्रता से भूकंप आया है। शुरुआत में इसका केंद्र 173 किमी अंदर बताया जा रहा था। लेकिन हाल में आई जानकारी के मुताबिक इसका केंद्र जमीन से केवल 10 किमी की गहराई पर था। बता दें, यह वही इलाका है, जहां से ग्लेशियर फटने के बाद तिब्बत और नेपाल में भीषण बाढ़ आई थी। इस बाढ़ की वजह से हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो गई थी। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) ने बताया कि यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10:33 बजे उत्तरी तिब्बत के नागकू इलाके में आया। रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय इलाकों में भूकंप के झटके साफ महसूस किए गए। इसका केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से लगभग 400 किमी दूर था। अभी तक इस भूकंप की वजह से किसी बड़ी दुर्घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

तिब्बत के पर्वतीय क्षेत्र में अभी कुछ हफ्तों पहले ही भूकंप की वजह से ग्लेशियर फट गया था। इससे कुछ ही घंटों में कई किलोमीटर का एरिया पानी में समा गया था। तिब्बत और नेपाल बॉर्डर पर मौजूद वीजा सेंटर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। इसके आगे इस पानी ने नेपाल में अपने रास्ते में आने वाले हर चीज को डुबो दिया। अभी तक इस हादसे में आधिकारिक रूप से 1400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की पुष्टि की जा चुकी है। इसके अलावा कई लोग अभी भी लापता हैं। इन लापता लोगों के बारे में नेपाल के पीएम बालेन शाह ने भी कहा था कि अब शायद इनका कभी पता ही नहीं चलेगा।

नेपाल में तिब्बत से आई थी भीषण बाढ़

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के शहरों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई थी। चीनी मीडिया के अनुसार, इस आपदा में तिब्बत में भी 43 लोगों की मौत हुई, जबकि 500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। एनडीआरआरएमए के अनुसार, नेपाल में सुरक्षा एजेंसियों ने अब तक बाढ़ प्रभावित करीब 11,000 लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई है। उसने बताया कि बाढ़ में घायल सात लोगों का अभी इलाज चल रहा है। आपदा के एक महीने बाद भी मृतकों की पहचान करना बड़ी चुनौती बना हुआ है। एनडीआरआरएमए के अनुसार, अब तक बरामद 1,453 शवों में से 112 की पहचान कर उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।पुलिस ने बताया कि बरामद शवों और अवशेषों से 1,329 डीएनए नमूने एकत्र किए गए हैं, जबकि लापता लोगों के परिजनों से 2,060 अन्य नमूने लिये गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN