Source :- NEWSTRACK LIVE
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को दीपथून पर कार्तिगई दीपम जलाने की मंजूरी दी थी। हालांकि, 24 नवंबर को यह दीपम दीपथून के बजाय पारंपरिक उचिपिल्लैयार दीप मंडपम में ही जलाया गया। अदालत के आदेश का पालन न होने को लेकर दायर की गई अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच ने पाया कि 20 नवंबर के आदेश की जानबूझकर अवहेलना की गई है, जबकि मदुरई के जिला कलेक्टर ने मद्रास हाई कोर्ट के समक्ष यह भरोसा दिलाया था कि आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
Highlights
- 28 नवंबर को तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के दीपथून पर दीप जलाया जाएगा।
- भक्तों को सिकंदर दरगाह से 50 मीटर दूर दीया जलाने की अनुमति, CRPF मंदिर और दरगाह की सुरक्षा करेगी।
- कोर्ट ने प्रशासन में संवैधानिक अराजकता की टिप्पणी करते हुए मुख्य सचिव समेत 13 लोगों को अवमानना नोटिस जारी किया।
तमिलनाडु के मदुरई जिले स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के दीपथून पर दीया जलाने को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने निर्देश दिया है कि 28 नवंबर को पहाड़ी पर स्थित दीपथून पर कार्तिगई दीपम जलाया जाए। इसके साथ ही, कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज को निलंबित कर दिया है और दो जजों की एक समिति के जरिए मंदिर के प्रशासन को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को दीपथून पर कार्तिगई दीपम जलाने की मंजूरी दी थी। हालांकि, 24 नवंबर को यह दीपम दीपथून के बजाय पारंपरिक उचिपिल्लैयार दीप मंडपम में ही जलाया गया। अदालत के आदेश का पालन न होने को लेकर दायर की गई अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच ने पाया कि 20 नवंबर के आदेश की जानबूझकर अवहेलना की गई है, जबकि मदुरई के जिला कलेक्टर ने मद्रास हाई कोर्ट के समक्ष यह भरोसा दिलाया था कि आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
CRPF की तैनाती और दरगाह की सुरक्षा के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि 28 नवंबर को दीपथून पर दीपक जलाया जाए। इसके लिए उचिपिल्लैयार मंडपम में जलाई गई लौ का इस्तेमाल किया जा सकता है, यदि वह अभी भी प्रज्वलित हो, या फिर किसी अन्य तरीके से इसकी व्यवस्था की जाए। अदालत ने सभी भक्तों को पहाड़ी की चोटी पर स्थित सिकंदर दरगाह से कम से कम 50 मीटर की दूरी पर दीपक जलाने की अनुमति दी है। इसके साथ ही, मौके पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की तैनाती का आदेश देते हुए प्रशासन, पुलिस और CRPF को मंदिर, दरगाह व पूरे परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
प्रशासन को कड़ी फटकार, 13 अधिकारियों को अवमानना नोटिस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि तमिलनाडु प्रशासन में संवैधानिक अराजकता की स्थिति है। बेंच ने कहा कि वे मदुरई के जिला कलेक्टर के शुरुआती रवैये से हैरान हैं। व्यापक शक्तियां होने के बावजूद उन्होंने कोर्ट के आदेश का पालन न करने की जिम्मेदारी मंदिर प्रशासन पर डाल दी।
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP), हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के सचिव व आयुक्त, मदुरई के जिला कलेक्टर, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, मंदिर के कार्यकारी अधिकारी और बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के सदस्यों समेत कुल 13 लोगों को अवमानना का नोटिस जारी किया है। इन सभी से पूछा गया है कि अदालत के 20 नवंबर के आदेश की अवहेलना करने पर उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए।
<![CDATA[<![CDATA[]]]]>]]>
<![CDATA[<![CDATA[]]]]>]]>
SOURCE : NEWSTRACK




