Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/akshay_kumar_1781598887628_1781598887778_69e6f318-f207-48f6-bea8-988bd10bb402.jpgतीस मार खां के शूट के वक्त अक्षय कुमार हेलीकॉप्टर से सेट पर जाते थे। फराह खान ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि कैसे वह तीस मार खान फिल्म के पैसे खा गए।
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला नेटफ्लिक्स पर 12 जून को आ चुकी है। अब नेटफ्लिक्स इंडिया पर फराह खान, प्रियदर्शन, राजपाल यादव और अक्षय कुमार ने मिलकर फिर से फिल्म के प्रमोशन के लिए पॉडकास्ट किया। इतने सारे मसखरे एक साथ हों और धमाल ना हो, यह कैसे पॉसिबल है। इस पॉडकास्ट में जो मजेदार बातें हुईं, अब हेडलाइन्स में हैं। फराह ने बताया कि अक्षय कुमार कैसे तीस मार खान फिल्म के दौरान उनके पैसे खा गए।
फराह को याद आई तीस मार खान
फराह खान कमरे में भूत का मास्क लगाकर घुसीं। उन्होंने अक्षय और राजपाल यादव को डराने की कोशिश की दोनों नहीं डरे। फराह ने जैसे ही मास्क हटाया दोनों डरकर दूर जा गिरे। फराह ने इस मसखरी पर दोनों को गाली दी। बातों-बातों ने फराह ने तीस मार खान की शूटिंग का वक्त याद किया। वह बोलीं, ‘हम माल्शेज में तीस मार खान की शूटिंग कर रहे थे। रोजाना का कॉल टाइम 8 बजे था। हर कोई वहां रुका था क्योंकि मुंबई से ढाई घंटे ड्राइव करके आना होता था। लेकिन अक्षय शाम को पैकअप करके घर चला जाता था और अगली सुबह 7.45 पर लौटता था।’
हेलीकॉप्टर से आते थे अक्षय
जब फराह ने बताया कि अक्षय ऐसा कैसे करते थे तो सारे लोग शॉक्ड थे। अक्षय बोले, ‘मैं हेलीकॉप्टर से ट्रैवल करता था।’ फराह बोलीं, ‘मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार देखा था कि कोई एक्टर हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन वह हमेशा टाइम पर रहता था।’ इस पर अक्षय बोले, ‘पर इससे किसी को क्या दिक्कत हो सकती है? मैं खुद प्रोड्यूसर था।’ फराह बोलीं, ‘मैं भी थी। मेरे सारे पैसे खा गया।’
तीस मार खान हिट या फ्लॉप
इस पर अक्षय बोले, ‘मैं पैसे खा गया? तुमने फिल्म से सबसे ज्यादा पैसे कमाए।’ इस पर फराह ने जवाब दिया, रॉनी को बुलाओ वो हमारे पैसों के बारे में बताएगा। फराह खान की फिल्म तीस मार खान 24 दिसंबर 2010 में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 45 करोड़ के आसपास था। फिल्म की कमाई वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ के आसपास थी। मूवी सेमी हिट थी। हालांकि फराह खान को तीस मार खान से काफी उम्मीद थी। फिल्म को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी इससे फराह परेशान हो जाती थीं।
तीस मार खान कास्ट
तीस मार खान में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अक्षय खन्ना, राजीव लक्ष्मण, रघु राम, अली असगर, आर्य बब्बर थे। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग 3 है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





