Home LIFESTYLE NEWS HINDI तेजी से वेट लॉस करना है? सुबह उठते ही करें ये 5...

तेजी से वेट लॉस करना है? सुबह उठते ही करें ये 5 काम, फैट लॉस कोच ने शेयर किया तरीका

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्या आपको भी तेजी से अपना वेट लॉस करना है? इसके लिए आप कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल कर सकते हैं। फैट लॉस कोच बताती हैं कि ये हैबिट्स वजन को तेजी से कम करने में मदद करती हैं और ओवरऑल फिटनेस के लिए भी जरूरी हैं।

आज के समय में वजन बढ़ना एक आम समस्या हो गई है। दरअसल हमारा लाइफस्टाइल और खानपान ही कुछ ऐसा होता जा रहा है कि हर दूसरा इंसान वजन बढ़ने से परेशान है। अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो डाइट में बदलाव लाना पहला और सबसे जरूरी नियम है। इसके साथ ही अपने रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी भी शामिल करें। साथ ही सुबह की कुछ आदतों को भी आप अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं। दरअसल सुबह की शुरुआत आप कैसे करते हैं, इसका असर आपके पूरे दिन पर पड़ता है। ऐसे में अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो फैट लॉस कोच मेलिसा की बताई ये 5 चीजें सुबह उठने के तुरंत बाद कर सकते हैं।

वेट लॉस के लिए सुबह उठने के तुरंत बाद करें ये 5 काम

1) सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीएं

8-9 घंटे की नींद के बाद बॉडी को सबसे पहले पानी की जरूरत होती है। इसलिए दिन की शुरुआत एक गिलास पानी के साथ करें। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और मेटाबॉल्जिम को अच्छी शुरुआत मिल जाती है। इतना ही नहीं पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आपकी भूख को भी कंट्रोल में रखता है।

2) नाश्ता हो प्रोटीन से भरपूर

फैट लॉस कोच कहती हैं कि आपका सुबह का नाश्ता प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए। प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है, जिससे बार-बार खाने या ओवरईटिंग की इच्छा कम होती है। इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद करता है। मेलिसा बताती हैं कि वो अपने नाश्ते में कम से कम 30 ग्राम प्रोटीन शामिल करने की कोशिश करती हैं।

3) अपने ब्रेकफास्ट में फाइबर भी शामिल करें

वेट लॉस के लिए सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी जरूरी है। ये पाचन में मदद करता है, पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रखने में भी मदद करता है। इसलिए अपने नाश्ते में भी फाइबर रिच फूड्स शामिल करें। कोच बताती हैं कि वो अपने नाश्ते में नट्स, सीड्स, साबुत अनाज जैसी चीजें शामिल करती हैं।

4) अपने दिनभर की मील प्लान कर लें

दिनभर में आप क्या खाने वाले हैं इसकी पहले से प्लानिंग करना भी वेट लॉस में मददगार साबित हो सकता है। जब आपको पहले से पता हो कि आप लंच, डिनर या स्नैक्स में क्या खाने वाले हैं, तो अचानक भूख लगने पर अनहेल्दी या जरूरत से ज्यादा खाने की आदत से बचना आसान हो जाता है। मेलिसा बताती हैं कि उन्हें पहले से ही पता होता है कि वो शाम को क्या खाने वाली हैं।

5) फोन में लगे रहने की बजाए धूप लें

कोच कहती हैं कि सुबह की धूप मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने और शरीर की सर्केडियन रिदम को रेगुलेट करने में मदद करती है, जिससे नींद की क्वालिटी बेहतर होती है। मेटाबॉलिज्म और वेट मैनेजमेंट के लिए ये दोनों ही चीजें बहुत जरूरी हैं। कोशिश करें कि सुबह उठने के आधा घंटे तक फोन इस्तेमाल ना करें।

(Credit- @fitmission.nutrition_Instagram)

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN