Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Power Mech Projects Share Price: कंपनी को तेलंगाना पावर जनरेशन कॉरपोरेशन से 279 करोड़ रुपये का काम मिला है
- इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है
Power Mech Projects Share Price: पावर मेक प्रोजेक्ट्स के शेयरों की कीमतों में आज 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल ऐसे समय में दर्ज की गई है जब घरेलू शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है। निवेशकों की तरफ से जोरदार बिकवाली हो रही है। बता दें, पावर मेक प्रोजेक्ट्स के शेयरों की कीमतों में उछाल की वजह नया वर्क ऑर्डर है। जोकि कंपनी को तेलंगाना पावर जनरेशन कॉरपोरेशन की तरफ से मिला है।
क्या मिला है कंपनी को काम (Power Mech Projects Work Order)
इस वर्क ऑर्डर के अनुसार कंपनी को ऑपरेशन एंड मेंटनेंस (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) और ऐश हैंडलिंग प्लांट के स्टेज-1 का काम मिला है। इस वर्क ऑर्डर की कीमत 279.30 करोड़ रुपये है। इस वित्त वर्ष में अबतक पावर मेक प्रोजेक्ट को 3113 करोड़ रुपये का काम मिल चुका है। जिसमें 970 करोड़ रुपये के ऑर्डर एंड मेंटनेंस का काम और 855 करोड़ रुपये का इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन का काम मिला है। कंपनी को अधिक काम ऑर्डर एंड मेंटनेंस, सिविल और मेट्रो/रेलवे प्रोजेक्ट्स का प्राप्त हुआ है।
इस कंपनी के शेयरों
बीएसई में कंपनी के शेयर बढ़त के साथ 2401.50 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 2454.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचने में सफल हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 1.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज किया गया है।
हालांकि, इस तेजी के बाद भी एक साल में पावर मेक प्रोजेक्ट्स के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में स्टॉक की कीमत 28 प्रतिशत कम हो गई है। बीते दो साल कठिनाईयों से भरे रहे हैं। बता दें, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 422 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 10 साल में पावर मेक प्रोजेक्ट्स के शेयरों का दाम 901 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 160 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है।
2024 में कंपनी ने दिया था बोनस शेयर
इस कंपनी ने निवेशकों को 2024 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर पर बोनस शेयर दिया था। इसी महीने की 10 तारीख को स्टॉक एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब योग्य निवेशकों को 1.50 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को मिला था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




