Home World News hindi तेल बाजार के लिए खुशखबरी: ट्रंप बोले- होर्मुज से कोई टोल नहीं...

तेल बाजार के लिए खुशखबरी: ट्रंप बोले- होर्मुज से कोई टोल नहीं वसूलेगा ईरान

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Iran US Talk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि ईरान ने अमेरिका को स्पष्ट आश्वासन दिया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों पर कोई टोल, बीमा शुल्क या अन्य अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

तेल बाजार के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान ने अमेरिका को स्पष्ट आश्वासन दिया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों पर कोई टोल, बीमा शुल्क या अन्य कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ईरान ने अमेरिका को सूचित किया है कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर किसी भी प्रकार का टोल, बीमा शुल्क या अन्य शुल्क नहीं वसूला जाएगा। यह आश्वासन जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है। बता दें कि यह घोषणा मध्य पूर्व में हालिया तनाव के बाद स्थायी शांति स्थापित करने के उद्देश्य से चल रही वार्ताओं के बीच आई है। ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था फिलहाल लागू है, लेकिन 60 दिनों की सीजफायर या बातचीत की अवधि समाप्त होने के बाद इसका क्या होगा, इस पर उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

स्विट्जरलैंड में चल रही वार्ता

अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में वार्ता चल रही है, जिसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम, क्षेत्रीय सुरक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि ईरानी सरकार को कोई ‘तरल निधि’ या नकद राशि हस्तांतरित नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में जमा अरबों डॉलर की ईरानी संपत्तियों को अब सख्त नियंत्रण वाले नए तंत्र के तहत संभाला जाएगा। प्रशासन की योजना के अनुसार, इन रोके गए फंड्स का उपयोग विशेष रूप से अमेरिकी कृषि उत्पादों( मक्का, गेहूं और सोयाबीन) की खरीद के लिए किया जाएगा, जो सीधे ईरानी जनता के लिए होंगे। ट्रंप ने कहा कि हम उनके कुछ पैसे, जो पूरी तरह हमारे नियंत्रण में हैं, अपने किसानों को देंगे क्योंकि ईरान में इन खाद्यान्नों की बेहद जरूरत है।

क्या कह रहा ईरान?

दूसरी ओर, ईरान ने बार-बार कहा है कि वह होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से ‘समुद्री सेवा शुल्क’ वसूलने की योजना बना रहा है। तेहरान इसे टोल नहीं, बल्कि नेविगेशन सहायता, सुरक्षा और रखरखाव जैसी प्रशासनिक सेवाओं के बदले लिया जाने वाला शुल्क बताता है। अमेरिका ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। मंगलवार को ईरान और ओमान ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि दोनों देश होर्मुज से जुड़ी प्रशासनिक सेवाओं के लिए शुल्क लगाने के प्रस्ताव का अध्ययन करेंगे। बयान में दोनों देशों ने जोर दिया कि इस जलमार्ग पर उनकी संप्रभुता है। ओमान, जो लंबे समय से अमेरिका का महत्वपूर्ण सहयोगी रहा है, इस मामले में ईरान के साथ मिलकर काम कर रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN