Home rss world hindi तेल रिफाइनरी, एयरपोर्ट, आरामको; सऊदी अरब की हर ताकत पर हमला कर...

तेल रिफाइनरी, एयरपोर्ट, आरामको; सऊदी अरब की हर ताकत पर हमला कर रहे हूती विद्रोही

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हूती विद्रोहियों की तरफ से बताया कि गया शुक्रवार और शनिवार को किए गए इन हमलों में यानबू में सऊदी अरामको की एक सुविधा, राबिघ तेल रिफाइनरी, रियाद, दम्माम और नजरां के हवाई अड्डे, तथा खमीस मुशैत में एक एयर बेस को निशाना बनाया गया।

यमन के हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर से सऊदी अरब के बड़े ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। हूतियों की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने सऊदी अरब की ज्यादातर तेल रिफाइनरियों, हवाई अड्डो को निशाना बनाया है। इसके अलावा हूतियों की तरफ से बताया गया कि वह सऊदी अरब समर्थित लड़ाकों और यमन के सरकारी बलों से भी लड़ रहे हैं।

हूती विद्रोहियों की तरफ से बताया कि गया शुक्रवार और शनिवार को किए गए इन हमलों में यानबू में सऊदी अरामको की एक सुविधा, राबिघ तेल रिफाइनरी, रियाद, दम्माम और नजरां के हवाई अड्डे, तथा खमीस मुशैत में एक एयर बेस को निशाना बनाया गया। हालांकि, अभी तक सऊदी अरब की तरफ से किसी भी प्रकार के हमले की पुष्टि नहीं की गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हूती प्रवक्ता ने बताया, “हमारे सशस्त्र बलों ने अदन में ‘अल-नस्र’ शिविर और नौसैनिक अड्डे पर मौजूद सऊदी दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाया।” ये ठिकाने सऊदी बलों की निगरानी में थे।

यह घटनाक्रम हाल के दिनों में अदन पर हूथी विद्रोहियों द्वारा किए गए कई हमलों के बाद सामने आया है। यमनी अधिकारियों के अनुसार, 15 अक्टूबर को राष्ट्रपति भवन परिसर पर हुए एक मिसाइल हमले में पांच लोग मारे गए थे और 16 अन्य घायल हो गए थे। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में प्रधानमंत्री शया अल-जिंदानी और अन्य सरकारी अधिकारी सुरक्षित बच गए। हूतियों ने कहा कि उन्होंने महल परिसर के अंदर सऊदी सैन्य अभियान मुख्यालय को निशाना बनाया है। यमनी अधिकारियों के अनुसार, 16 अक्टूबर को अदन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दायरे में दो मिसाइलें भी गिरीं। बताया गया है कि ये मिसाइलें काहिरा जाने की तैयारी कर रहे एक यात्री विमान से लगभग 500 मीटर की दूरी पर गिरीं। इस घटना में किसी के मारे जाने की खबर सामने नहीं आई थी।

सऊदी हवाई हमलों में लोगों की हुई मौत- हूती विद्रोही

हूती विद्रोहियों की तरफ से दावा किया गया है कि सऊदी अरब समर्थित बलों की तरफ से राजधानी सना में किए गए हमलों में 16 लोगों की मौत हुई है। समूह के ‘अल-मसीराह’ टीवी चैनल ने बताया कि सना और उसके आसपास के इलाकों में कई हमले हुए, जबकि तटीय शहर मोचा में भी लगभग 20 हमले किए गए। ‘अल-मसीराह’ के अनुसार, एक हवाई हमला सना के एक घर पर हुआ, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक अन्य हमले में सना प्रांत की एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया गया, जहां सीमेंट फैक्ट्री के कर्मचारी रहते थे। इस हमले में छह महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN