Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार तो 2027 में नहीं आएगी रामायण-2? सीक्वल की रिलीज डेट बदले जाने...

तो 2027 में नहीं आएगी रामायण-2? सीक्वल की रिलीज डेट बदले जाने की आई खबर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/24/1200x900/Ramayana_2_P_1792829282546_Ke6S_1792829286868_UdLK_ac32016d-63d6-4c79-8df6-baf12b88bfc9_nEtb.jpg

Ramayana Part 2: फिल्म के पार्ट-1 को लेकर बने जबरदस्त एक्साइटमेंट के बीच फिल्म के पार्ट-2 की रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने की खबर है।

रणबीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का पार्ट-1 सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है। क्योंकि यह पूरी कहानी 2 पार्ट में आनी है, ऐसे में फिल्म का पार्ट-2 कब रिलीज होगा, यह सवाल ऑडियंस शुरू से ही पूछ रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और माना जा रहा था कि इस साब बॉक्स ऑफिस पर पार्ट-1 के धमाका करने के बाद इसका पार्ट-2 थिएटर्स में अगले साल दिवाली के मौके पर ही आएगा। हालांकि अब एक ताजा जानकारी के मुताबिक फिल्म का पार्ट-2 थिएटर्स में दिवाली 2027 पर रिलीज नहीं हो सकेगा।

तो 2 साल बाद आएगी रामायण-2?

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ‘रामायण : पार्ट-2’ को साल 2028 की दिवाली पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। नमित का सोचना है कि इस तरह उन्हें फिल्म की शूटिंग और प्रोडक्शन के लिए ज्यादा वक्त मिल जाएगा। शुरू में दोनों पार्ट सिर्फ 1 साल के फासले पर रिलीज करने की तैयारी थी। अब रिलीज डेट आगे खिसकाने की वजह से दोनों फिल्मों की रिलीज डेट में फासला बढ़ जाएगा। पहला पार्ट, ‘रामायण : राइज ऑफ अ लीजेंड’ दिवाली से पहले रिलीज होने की तैयारी में है। हालांकि मेकर्स ने दूसरे पार्ट के लिए रिवाइज्ड रिलीज डेट कन्फर्म नहीं की है।

पार्ट-2 में ही होगा असली धमाका?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के पार्ट-2 की रिलीज डेट टाली जाने के पीछे कारण शूटिंग और VFX में लगने वाला वक्त है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “रामायण नमित मल्होत्रा ​​के लिए एक इमोशन है, और वह इंडियन ऑडियंस को सिनेमा देखने का ऐसा एक्सपीरियंस देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं जैसा पहले कभी नहीं मिला।” उन्होंने बताया, “पहला पार्ट कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाला है, लेकिन दूसरे पार्ट की शूटिंग में थोड़ा और वक्त लगेगा।” अगले पार्ट में दर्शकों को क्या कुछ देखने को मिलेगा इस बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, “जैसा कि सभी जानते हैं, रामायण का असली स्केल दूसरे पार्ट में है, जहां असल में युद्ध होता है।”

मेकर्स को मिलेगा यह बड़ा फायदा

बता दें कि अगर ‘रामायण – पार्ट 2’ का अगर बदला हुआ शेड्यूल फाइनल हो जाता है, तो फिल्म बनाने वालों के पास आखिरी हिस्से के बड़े सीन पूरे करने के लिए ज्यादा वक्त होगा। अभी के लिए पोस्टपोनमेंट की खबर कन्फर्म नहीं हुई है, और प्रोडक्शन टीम ने अभी तक रिलीज़ विंडो बदलने के बारे में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में एक तरफ जहां फिल्म के पार्ट-1 की रिलीज का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं पार्ट-2 के लिए दर्शक टकटकी लगाए बैठे हैं। देखना होगा कि मेकर्स पार्ट-2 की ऑफिशियल रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कब करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN