Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘दंगल’ के सीन जिनमें हो गई थी गड़बड़, नितेश तिवारी ने यूं...

‘दंगल’ के सीन जिनमें हो गई थी गड़बड़, नितेश तिवारी ने यूं बनाया था बेवकूफ!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/Nitesh_1786121186657_1786121190249_bbafbab1-d18a-47cb-9328-319213006d94.jpg

फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन कर रहे डायरेक्टर नितेश तिवारी के बारे में कई लोग सोशल मीडिया पर दावे करते रहे हैं कि ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी मूवीज बना चुके नितेश इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए सही चुनाव नहीं हैं।

फिल्म दंगल की एडिटिंग के दौरान नितेश तिवारी को अहसास हुआ कि कुछ सीन उन्होंने सही से नहीं फिल्माए हैं। जानिए उन्होंने इसके बाद सिचुएशन को कैसे संभाला?

रामायण के ट्रेलर की रिलीज से पहले बहुत से लोग सोशल मीडिया पर दावे कर रहे थे कि नमित मल्होत्रा ने अपनी फिल्म के लिए गलत डायरेक्टर चुन लिया है। इन दावों के पीछे की सोच यह थी कि डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बॉलीवुड को अभी तक ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्में जरूर दी हैं, लेकिन इनमें से एक भी फिल्म ऐसी नहीं है जिसमें हाई लेवल VFX वर्क किया गया हो। जबकि ‘रामायण’ में VFX का काफी ज्यादा काम है जिसे अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज के बाद हम सभी देख ही पा रहे हैं। लेकिन आज हम आपको नितेश तिवारी के कुछ ऐसे स्मार्ट VFX मूव्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन पर फिल्म देखने के दौरान शायद आपका ध्यान भी नहीं गया होगा।

दंगल के इस सीन में बनाया बेवकूफ

क्यों नितेश तिवारी ‘रामायण’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर हैं, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि ‘दंगल’ में कुछ जगहों पर उन्होंने VFX की ऐसी कलाकारी की थी, कि देखने वालों को पता भी नहीं चला कि उन्हें बेवकूफ बना दिया गया है। सबसे पहले बात करते हैं ‘दंगल’ के क्लाइमैक्स सीन की। इस सीन में जहां महावीर सिंह फोगाट को एक कमरे में बंद कर दिया गया था। उस सीन की आधी शूटिंग दिल्ली में की गई थी, जबकि बाकी का सीन एडिटिंग के दौरान अहसास होने पर VFX की मदद से तैयार किया गया।

क्रोमा की मदद से शूट हुआ ये सीन

नितेश तिवारी ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया, “आमिर सर का जो कमरे में लॉक हो जाने वाला सीक्वेंस है वो हमने दिल्ली में शूट किया था। जब हमने एडिट किया तो उसके बाद हमको अहसास हुआ कि दरवाजा तोड़ने का जो एफर्ट है, वो थोड़ा कम रह गया। हमने कम शूट किया। हमको और शूट करना था। लेकिन वो रूम अब हमारे पास था नहीं। तो हमने सिर्फ एक डोर क्रिएट किया था। सर को खड़ा किया और उनके पीछे क्रोमा लगाया था।” इस तरह नितेश तिवारी ने आमिर खान की बैक साइड से कई शॉट लेकर उन्हें एडिट किया था।

दंगल के इस शॉट में हुई थी गड़बड़

इसके अलावा एक सीन और था जिसे नितेश तिवारी ने शूट नहीं बल्कि VFX की मदद से तैयार किया था। यह सीन था जब महावीर फोगाट पहली बार अपनी लड़कियों को लड़कों के दंगल में लड़ाने लेकर जाता है। एक आदमी उन्हें मना करता है और फिर बाद में एक शख्स उन्हें यह कहता है कि अगर लड़कियां लड़कों से दंगल करेंगी तो दंगल हिट हो जाएगा। यहां विरोधाभास आ रहा था। इसलिए नितेश तिवारी ने VFX और क्रोमा का इस्तेमाल करके दूसरे एक्टर की मदद से इसी सीन को दोबारा शूट किया था जिसे लोग शायद ही पकड़ पाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN