Home rss business hindi दहाड़ रहा दिग्गज निवेशक के दांव वाला शेयर, 52 वीक हाई पर...

दहाड़ रहा दिग्गज निवेशक के दांव वाला शेयर, 52 वीक हाई पर भाव, आपके पास है?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Neuland Laboratories share: बाजार में लिस्टेड कंपनी न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर ने गुरुवार को जबरदस्त दहाड़ मारी। सप्ताह के चौथे दिन यह शेयर 13 पर्सेंट से ज्यादा उछला और भाव 22,500 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। यह तूफानी तेजी ऐसे समय आई जब कंपनी ने शानदार तिमाही नतीजे घोषित किए। इसके अलावा, न्यूलैंड लैबोरेटरीज और Gland फार्मा ने स्टराइल API (एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट) बनाने के लिए एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की। इस खबर का भी शेयर पर असर पड़ा है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

न्यूलैंड लैबोरेटरीज का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 119.2% बढ़कर ₹641.5 करोड़ हो गया। मार्च तिमाही के मुकाबले यह आंकड़ा 17% कम था। तिमाही में एबिटा ₹222.9 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹34.5 करोड़ था। यह 546% की बढ़ोतरी को दिखाता है। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले एबिटा का आंकड़ा 27.5% कम रहा। इस तिमाही के लिए EBITDA मार्जिन पिछले साल के 11.8% से बढ़कर 34.7% हो गया, लेकिन मार्च तिमाही के 39.6% के आंकड़े से कम रहा। तिमाही में नेट प्रॉफिट पिछले साल के ₹14 करोड़ से लगभग 10 गुना बढ़कर ₹147 करोड़ हो गया।

कंपनी की डील

ग्लैंड फार्मा और न्यूलैंड ने एक लंबी अवधि की स्ट्रैटेजिक CDMO (कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन) पार्टनरशिप की है। इसके तहत, ग्लैंड विशाखापत्तनम में अपनी जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी फैसिलिटी में स्टराइल API मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक खास यूनिट बनाएगी। यह यूनिट न्यूलैंड की स्टेराइल API की बढ़ती मांग को पूरा करेगी, जिनका इस्तेमाल माइक्रोपार्टिकल डिपो प्रोडक्ट्स और अन्य फॉर्मूलेशन में होता है।

शेयर का परफॉर्मेंस

पिछले छह महीनों में, न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर की कीमत में 68% की तेजी आई है। यह 23 मार्च 2026 को बने 52 हफ्ते के निचले स्तर ₹11,500 से 91% अधिक है। वहीं, BSE पर इंट्रा-डे ट्रेडिंग में Gland फार्मा का शेयर 4% बढ़कर ₹2,626 पर पहुंच गया। इसने मंगलवार, 4 अगस्त, 2026 को ₹2,634 का 52 हफ्ते का हाई बनाया था।

दिग्गज निवेशक की है हिस्सेदारी

दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल की न्यूलैंड लैब्स में 3% से अधिक हिस्सेदारी है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न के डेटा से पता चलता है कि जून 2026 तिमाही तक इन्वेस्टर मुकुल महावीर अग्रवाल के पास न्यूलैंड में 3.1 प्रतिशत या 4,00,000 इक्विटी शेयर हैं।

मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में न्यूलैंड सबसे बड़ी होल्डिंग है, जिसकी वैल्यू लगभग ₹830 करोड़ है। बता दें कि मुकुल अग्रवाल के पास 74 स्टॉक्स में 1 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है, जिनमें इंडो काउंट इंडस्ट्रीज, रैडिको खेतान, एएसएम टेक्नोलॉजीज, एलटी फूड्स, पीटीसी इंडस्ट्रीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN