Home LIFESTYLE NEWS HINDI दही से बनी ये 3 डिश स्किन कर सकती हैं खराब! आयुर्वेदिक...

दही से बनी ये 3 डिश स्किन कर सकती हैं खराब! आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताई वजह

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Curd dishes harmful for skin: आयुर्वेद में कई सारे विरुद्धाहार बताए गए हैं। दही को भी काफी संभलकर खाने के लिए बताया गया है। वहीं दही से बनी ये 3 डिशेज खाने के लिए डॉक्टर ने सावधानी बताई है नहीं तो स्किन डिसऑर्डर का रिस्क होता है।

दही तो सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन आयुर्वेद के डॉक्टरों का मानना है कि दही खाने के साथ कुछ तरह की सावधानियां जरूरी है नहीं तो ये सेहत के लिए हार्मफुल हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार दही की प्रकृति गर्म और पचने में गरिष्ठ यानी भारी मानी गई है। लेकिन हम यहां दही नहीं बल्कि दही से बनने वाली डिशेज के बारे में बात कर रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग बातें करते हैं। दरअसल, दही से बनी कुछ डिशेज आपकी स्किन के लिए परेशानी का काम करती हैं। अगर इन्हें लगातार खाया जाए तो स्किन डिसऑर्डर तक होने का डर होता है।

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने शेयर की सलाह

आयुर्वेदिक डॉक्टर नितिका कोहली ने दही से बनने वाली 3 डिशेज के बारे में जानकारी शेयर की है और बताया है कि कैसे दही को गर्म कर बनने वाली ये 3 डिशेज आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। खासतौर पर दही से बनने वाली ये डिशेज आयुर्वेद के हिसाब से गलत हैं और इन्हें खाने पर विटिलिगो यानी सफेद दाग होने का खतरा रहता है।

कढ़ी

कढ़ी तो नॉर्थ इंडियन घरों की जान है। जिसे किसी भी वक्त कंफर्ट फूड के रूप में खाया जाता है। लंच हो या डिनर काफी सारे लोग कढ़ी चावल के दीवाने होते हैं और इसे खाकर उन्हें सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। लेकिन आयुर्वेदिक डॉक्टर नितिका बताती हैं कि कढ़ी कभी-कभार खाना तो ठीक है। लेकिन अगर आप हर हफ्ते तीन से चार बार इस डिश को अपनी डाइट में लेते ही हैं तो ये आपकी स्किन को खराब कर सकती है। दही को बेसन में डालकर पकाया जाता है और दही को गर्म करना, पकाना आयुर्वेद में सही प्रैक्टिस नहीं मानी जाती। इस फूड को बार-बार खाना स्किन की समस्या जैसे विटिलगो को बढ़ावा देती है।

दही के कबाब

आमतौर पर हैंग कर्ड से बनने वाली ये डिश लोग रेस्टोरेंट में ज्यादा खाते हैं। लेकिन काफी सारे लोग इसे घर में भी बनाकर खाना पसंद करते हैं और अक्सर ही खा लेते हैं। लेकिन दही के कबाब अगर कंफर्ट स्नैक में शामिल है तो इसे फौरन बंद कर दें। इस डिश को पहले तो डीप फ्राई किया जाता है जिससे दही गर्म होती है, साथ ही इसमे खट्टे मसालों का यूज होता है जो बिल्कुल भी सेहत के लिए ठीक नहीं खासतौर पर स्किन डिसऑर्डर की समस्या इन्हीं गलत फूड्स की वजह से होती है।

आलू टिक्की चाट

आलू टिक्की चाट में दही के साथ खट्टी चटनी, मीठी चटनी और ढेर सारे मसालों को डाला जाता है। जबकि ये फूड भी पूरी तरह से आयुर्वेदाहार के विरुद्ध है। ज्यादातर लोग टिक्की वगैरह रात के वक्त खाते हैं, साथ ही इसमे खट्टी चटनियां पड़ी होती है तो ये दोनों ही चीजें गलत हैं। गलत समय पर दही खाना और खट्टे मसालों, चटनियों को डालकर खाना सेहत के लिए गलत है।

इन तीनों ही फूड को जो दही के साथ बने होते हैं खाना आपकी स्किन हेल्थ के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN