Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/05/1200x900/diljit_dosanjh_05_07_1783270920089_1783270923997_a0c2c936-5837-46d0-8a30-f0e367f94a84.pngदिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को झटका लगा है।उनकी फिल्म रिलीज के दो दिन बाद ही जी5 से हटा दी गई है। दिलजीत की इस फिल्म का नाम पहले पंजाब 95 था। फिल्म पिछले कई सालों से रिलीज की राह देख रही थी।
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज जिसका नाम पहले पंजाब 95 था 3 जुलाई को जी5 पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म तीन साल से सीबीएफसी की मंजूरी का इंतजार कर रही थी। अब तीन साल बाद फिल्म जब जी5 पर रिलीज हुई तो इसे झटका लगा है। सतलुज रिलीज के दो दिन बाद ही जी5 से भारत के दर्शकों के लिए हटा दी गई है।
भारत में नहीं देख पाएंगे सतलुज
जी5 ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सतलुज को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन ताजा डेवलेपमेंट्स को देखते हुए फिल्म को भारत के दर्शकों के लिए हटा दिया गया है।
जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान
जी5 ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा कि सतलुज को काफी मजबूत रिस्पॉन्स मिला। उन्होंने फिल्म देखने वाले दर्शकों का शुक्रिया भी किया। इसी पोस्ट में जी5 ने लिखा कि वो सतलुत और उसकी क्रिएटिव टीम के साथ मजबूती से खड़ा है। साथ ही उन्होंने बताया कि अगली नोटिस मिलने तक फिल्म भारत में दर्शकों के लिए मौजूद नहीं होगी। जी5 ने कहा कि वो सही तरीके तलाश रहे हैं जिसके जरिए फिल्म को वापस भारत में दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।
क्या है सतलुज का प्लॉट?
इस फिल्म में दिलजीत जसवंत सिंह खालड़ा के रोल में हैं। पहले इस फिल्म का नाम पंजाब 95 था, लेकिन बाद में इसे बदलकर सतलुज करके जी-5 पर रिलीज किया गया। उन्होंने पंजाब में 1984-94 के बीच में लापता हुए लोगों और अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार से जुड़ी जांच करके मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाया था। इसके बाद 1995 में वह गायब हो गए। साल 2005 में पंजाब पुलिस के चार जवानों को उसकी किडनैपिंग और मर्डर के मामले में दोषी ठहराया गया और सात सालों की जेल की सजा हुई। इसके बाद, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पुलिसवालों की सजा को बढ़ाकर उम्रकैद में बदल दिया था।
शुरुआत से ही विवादों में थी दिलजीत दोसांझ की फिल्म
बता दें कि यह फिल्म शुरुआत से ही विवादों में रही है। यह सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में भी फंस गई थी। इसमें 127 कट्स लगाए गए थे। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को कई कट्स की वजह से काफी समय बाद क्लियर किया था। इससे फिल्म की रिलीज में भी देरी हुई। वहीं, 2023 में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होना था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया था। इसके पीछे कोई भी वजह आयोजकों की तरफ से नहीं बताई गई थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




