Source :- LIVE HINDUSTAN

Delhi to Palampur Weekend Trip: दिल्ली में रहने वाले अक्सर वीकेंड पर कहीं पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन वहीं शिमला, मसूरी, मनाली जैसे डेस्टिनेशन पर नहीं जाना चाहते तो पालमपुर बेस्ट प्लेस हो सकता है, इन जगहों को करें एक्सप्लोर।

दिल्ली वाले वीकेंड पर अक्सर घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन इन दिनों जिस तरह से शिमला, कुल्लू-मनाली, मसूरी जैसी जगहों पर टूरिस्ट की भीड़ हो रही। उससे काफी सारे लोग प्लान कैंसिल कर रहे। लेकिन अगर आप फैमिली ट्रिप का प्लान बना रहे और किसी शांत, सुकून वाली जगह की तलाश में हैं तो बस रातभर की जर्नी कर दिल्ली से पालमपुर पहुंच जाएं। जहां का प्लीजेंट वेदर और टी गार्डन आपकी सारी थकान दूर कर देंगे और आपकी ये ट्रिप यादगार होगी। दोस्तों के साथ जाना हो या फिर फैमिली के साथ पालमपुर बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। जानें पालमपुर कैसे पहुंचे और विजिट करने के लिए कौन-कौन से प्लेसेज हैं।

दिल्ली से ओवरनाइट जर्नी कर पहुंच जाएं पालमपुर

पालमपुर हिमाचल प्रदेश की छोटी सी जगह है जो गर्मी से सुकून देने के लिए बेस्ट होगी। दिल्ली से पालमपुर जाना काफी आसान है। वैसे तो आप प्राइवेट कैब या टैक्सी से भी जा सकते हैं। वहीं हिमाचल रोडवेज की बसें भी पालमपुर के लिए चलती है। दिल्ली से पालमपुर की दूरी करीब 473 किमी है। दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से पालमपुर के लिए बस चलती है। जिसका किराया 500 रुपये के आसपास है। तो आप फ्राइडे की नाइट बस पकड़कर आराम से पालमपुर पहुंच सकते हैं।

पालमपुर में घूमने की जगहें

पालमपुर में घूमने के लिए कई सारी डेस्टिनेशन हैं। जिसके लिए आप प्राइवेट कैब कर सकते हैं। वहीं यहां पर आपको होटल, होम स्टे भी आसानी से मिल जाएंगे।

टी गार्डन घूमकर आएं

पालमपुर में उतरने के बाद आप टी गार्डेन घूमने चले जाएं। यहां पर घूमने के साथ आप ढेर सारी फोटोज और वीडियोज बनवा सकते हैं। साथ ही यहां पर बने कैफे में टी का लुत्फ उठाएं और कई तरह की टी फ्लेवर को भी टेस्ट कर सकते हैं। टी गार्डेन के साथ ही बनी है टी फैक्ट्री, जिसमे आप चाय के बनने का प्रोसेस भी देख सकते हैं।

अंडरेटा विलेज

टी गार्डेन से निकलने के बाद आप अंडरेटा विलेज चले जाएं। ये हिमाचल का आर्टिस्ट विलेज भी बोला जाता है। यहां पर कई सारे आर्टिस्ट रहते हैं। इस जगह पर आपको पॉटरी मेकिंग का मौका भी मिलेगा। जहां आप भी अपने हाथों से मिट्टी की कुछ खूबसूरत चीजें बना सकती हैं। इस जगह पर काफी सारे लोग 3 महीने की पॉटरी वर्कशॉप करने भी आते हैं।

जखनी माता का टेंपल

जखनी माता का मंदिर पालमपुर से 5 किमी दूर है। ऊंचे पहाड़ों पर बसी ये माता के मंदिर की काफी मान्यता है और लोग दूर-दूर से यहां पर मनोकामना पूरी करने के लिए आते हैं। वहीं काफी सारे लोग इस मंदिर के आसपास ऊंचे पहाड़ और ट्रैकिंग के लिए भी आना पसंद करते हैं। इस मंदिर तक आकर आपको काफी अच्छा अनुभव होगा। तो पालमपुर में इस मंदिर की काफी मान्यता है।

वीकेंड ट्रिप का प्लान करना चाहते हैं तो पालमपुर बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। जहां पर आपको सुंदर पहाड़ के नजारों के साथ ही सुकून भी खूब मिलेगा। खासतौर जखनी माता के मंदिर के रास्ते तो बेहद खूबसूरत हैं। ऊंचे पहाड़ तक जाते-जाते आप कई बार फोटो और वीडियोज के लिए गाड़ी रोकेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN