Home LIFESTYLE NEWS HINDI दिवाली की पुरानी लाइट्स रखी हैं? फेंके नहीं, इन 8 तरीकों से...

दिवाली की पुरानी लाइट्स रखी हैं? फेंके नहीं, इन 8 तरीकों से करें इस्तेमाल, सुंदर लगेगा घर!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिवाली की पुरानी LED लाइट्स घर में रखी हैं और समझ नहीं आ रहा उन्हें कैसे इस्तेमाल करें, तो ये क्रिएटिव तरीके ट्राई कर सकते हैं। ये घर की डेकोरेशन में चार चांद लगा देंगे। कितनी भी फेयरी लाइट्स हों, इन तरीकों से आप उन्हें दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।

दिवाली आते ही घर की डेकोरेशन शुरू हो जाती है। मार्केट में तो हर साल नए तरह की LED फेयरी लाइट्स और झालर आती हैं, जिन्हें लोग बड़े शौक से घर ले आते हैं। लेकिन पुरानी वाली लाइट्स का क्या करें ये किसी को समझ नहीं आता। कई बार घर में ढेर सारी पुरानी लाइट्स जमा हो जाती हैं, जो ऐसे ही रखी रह जाती हैं। कई बार तो लोग इन्हें फेंक ही देते हैं, लेकिन ये गलती आप मत कीजियेगा। दरअसल ये पुरानी लाइट्स आप थोड़े अलग और क्रिएटिव तरीके से भी यूज कर सकते हैं। इससे घर की डेकोरेशन और बेहतर हो जाएगी और आपकी पुरानी लाइट्स भी दोबारा इस्तेमाल में आ जाएंगी। यहां हम आपके साथ ऐसे ही कुछ कमाल के आइडियाज शेयर कर रहे हैं।

बालकनी की डेकोरेशन में इस्तेमाल करें

बालकनी में रखे पौधों को फेस्टिव लुक देने के लिए आप पुरानी फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें गमले और पौधे के आसपास लगाकर सजावट की जा सकती है। पौधों के लिए बैटरी से चलने वाली लाइट्स अच्छा ऑप्शन हैं।

मिरर डेकोरेशन में काम आएंगी

अगर आपके घर में बड़ा सा मिरर है, तो दिवाली पर उसकी डेकोरेशन का भी ध्यान रखें। इसके लिए आप पुरानी फेयरी लाइट्स को मिरर के किनारों पर लगाकर सुंदर लुक दे सकते हैं। ड्रेसिंग मिरर के लिए भी ये आइडिया बढ़िया रहेगा।

पूजा रूम की डेकोरेशन कर सकते हैं

दिवाली पर पूजा रूम की सजावट बहुत अहम होती है। इसके लिए जितनी फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल किया जाए, उतना ही कम होता है। ऐसे में आप अपनी सारी पुरानी लाइट्स को मंदिर की डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर के खिड़की-दरवाजे डेकोरेट करें

घर के खिड़की-दरवाजों की सजावट के लिए पुरानी LED लाइट्स काम में लाई जा सकती हैं। खासकर घर के प्रवेश द्वार को फेस्टिव और ग्रैंड लुक देना है तो थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ खूबसूरत सी डेकोरेशन की जा सकती है।

कांच की बोतल से बनाएं मिनी DIY

पुरानी फेयरी लाइट्स को क्रिएटिव तरीके से घर की डेकोरेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए पुरानी कांच की बोतल या जार को अच्छी तरह साफ कर लें। अब छोटी LED लाइट्स इनमें डालकर चला दें। इसे आप घर के किसी कोने, डाइनिंग टेबल या बालकनी में रखकर डेकोरेशन कर सकते हैं।

फोटो वॉल को फेस्टिव टच दें

अगर आपके घर में तस्वीरों वाली कोई दीवार है, तो इस दिवाली आप उसे पुरानी लाइट्स की मदद से डेकोरेट कर सकते हैं। तस्वीरों के साथ-साथ लाइट्स को हल्के-हल्के घुमाकर लगाएं। इससे आपकी फोटो वॉल और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएगी।

सीढ़ियों और रेलिंग की सजावट करें

सीढ़ियों और घर की रेलिंग को डेकोरेट करने के लिए पुरानी LED लाइट्स का इस्तेमाल करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। घर को फेस्टिव टच देने के लिए आप इन्हें रेलिंग में लपेटकर खूबसूरत डेकोरेशन कर सकते हैं।

दीवार पर LED का पर्दा बनाएं

अगर आपके पास काफी सारी पुरानी फेयरी लाइट्स रखी हैं, तो उन्हें दीवार पर लटकाकर पर्दे जैसा लुक दिया जा सकता है। इन्हें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर लगाएं, ताकि पर्दे जैसा खूबसूरत लुक तैयार हो। इस तरह की क्रिएटिव डेकोरेशन घर को और भी सुंदर बना देगी।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN