Source :- LIVE HINDUSTAN
दिवाली की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। अपने घर की सजावट को फाइनल टच देना है तो ये आइडिया काम आएंगे। घर के किचन में रखें छोटे-छोटे सामान भी आपके सजावट को और खास बना देंगे। ये अलग-अलग आइडिया नोट कर लें।
दिवाली की सारी तैयारियां पूरी करते-करते त्योहार का दिन भी आ गया। अब साफ-सफाई के साथ सजावट का काम भी पूरा हो चुका हो। लाइट, तोरण, रंगोली वगैरह की सजावट तो लगभग सारे घरों में हो गई होगी। लेकिन शाम की पूजा से पहले फाइनल सजावट भी जरूरी है। लेकिन इसके लिए आपको अलग से कहीं से कुछ सामान मंगाने या मार्केट जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं बस थोड़े से क्रिएटिव आइडिया से अपने घर को पूरी तरह से दिवाली के पहले रिफ्रेश लुक दें और घर को सजाएं।
घर की सजावट के लिए बस घर में रखी इन चीजों का इस्तेमाल करें।
किचन से निकालें सजावटी सामान
आपके किचन में कई ऐसे सामान मिल जाएंगे जिनसे आप सजावट को फाइनल टच दे सकते हैं। जैसे कबर्ड में रखी सेरेमिक की प्लेट, जिसे अपने दिया के नीचे रखें और उसे थोड़ा ज्यादा डेकोरेटिव लुक दें। छोटी गिलास या तांबे के बर्तनों को छोटा फ्लावर वास बनाएं और उनमे रियल फूल सजाएं।
फूलों से सजावट को फाइनल टच दें
बहुत महंगे फूलों को खरीदने की जरूरत नहीं है या बहुत सारी सेटिंग लगाने की जरूरत नहीं। बस मेन डोर के एंट्रेस पर किसी बाउल में पानी में फूल करके रखें। या फिर डाइनिंग टेबल या सेंटर टेबल पर बाउल में करके फ्लावर रखें। अगर आपके पास सेंटेड कैंडल नहीं है तो सिंपल फ्लोटिंग कैंडल जाएं और उसमे एक दो बूंद किसी भी ऑयल की डाल दें। जैस्मिन, मोगरा जैसे इत्र भी डालने पर ये महकेंगे।
गेंदे के फूल सजावट के लिए काफी होंगे, बहुत महंगे और एक्जॉटिक फ्लावर्स लाने की जरूरत नहीं है। सेंटर टेबल या डाइनिंग टेबल पर किसी ब्यूटीफुल सी ट्रे में करके अनार, पाइनएप्पल,एप्रिकॉट और नारियल जैसे फल को साथ में रखें, ये खूबसूरत दिखेंगे।
पीतल की कोई भी मूर्ति बन जाएगी सेंटर पीस
घर में कोई पुरानी मूर्ति, बाउल, तांबे-पीतल का लैंप या फिर कोई और डेकोरेशन पीस है, तो वो आपके घर की सजावट के लिए काफी होगा। बस इसे साफ-सुथरा चमकदार बनाकर घर के सेंटर में रखें और फिर अराउंड उसके बाकी की सजावट को करें। ढेर सारे छोटे-छोटे पीस इकट्ठा करने की बजाय एक सेंटर पीस से पूरे कमरे का डेकोरेशन बदलें। जैसे किसी ऊंचे से लैंप के बगल में छोटा सा बाउल रखें, जो दिखने में सुंदर लगेगा। टेबल पर कोई पुराना बुना हुआ मैट रखें जो इस अरेंजमेंट को खास बनाएगा।
टेबल पर रखी जरूरी चीजों को कैसे अरेंज करें
टेबल पर कुछ चीजें हमेशा ही होती है, जैसे दवाईयां, चश्मे, बिल्स वगैरह अगर इन्हें सबको संभाल कर रखना है तो किसी छोटी सी ट्रे या फिर बाउल में उन्हें डालकर टेबल के कॉर्नर पर रखें।
इसी तरह के चम्मच, कांटे जैसी कटलरी को किसी पॉट में करके टेबल पर रखें, कि सारी चीज एक साथ रहें।साथ ही दिखने में भी सुंदर लगे।
साथ ही डाइनिंग टेबल पर बहुत ज्यादा ऊंचे फ्लावर वास या फ्लावर की सेटिंग ना करें। प्लेट्स और नैपकिन एक कलर का ही रखें, दिखने में सुंदर लगेगा।
पूजा वाले कोने को सजाएं
जिस जगह पर पूजा करनी है वहां पर कुछ सजावटी चीजों को रखें। सिल्वर थाली, तांबे की प्लेट, कैंडल होल्डर, पीतल की गिलास-कटोरी रखें। जिसमे आप कैंडल और फ्लावर्स वगैरह रख दें। या फिर सेरेमिक की प्लेट्स को भी इन सारी सजावट के लिए यूज करें।
लाइट्स को वार्म
कमरे की लाइट्स को वार्म ही रखें। लेकिन ध्यान रहे कि ये इतनी डिम लाइट ना हो कि अंधेरा लगे।
किसी एक कोने पर दिया, टेबल लैंप, लैंप या कैंडल्स के सेट को लगाकर जलाएं। जिससे वो कोना शाइन करे और अलग दिखे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




