Home - दिवाली पर धूम मचा देंगे Sony, JBL समेत ये पार्टी स्पीकर; देखें...

दिवाली पर धूम मचा देंगे Sony, JBL समेत ये पार्टी स्पीकर; देखें अमेजन की बेस्ट डील्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Amazon Great india Festival Reload में ग्राहकों को एक बार फिर बड़े डिस्काउंट के साथ अपनी मनपसंद चीजें खरीदने का मौका मिल रहा है। यहां हम आपको कुछ पार्टी स्पीकर डील्स बता रहे हैं। लिस्ट में Sony, JBL जैसे ब्रांड्स भी हैं…

अगर आप भी इस दिवाली को यादगार बनाना चाहते हैं और इस त्योहार को अपनी फैमिली, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस, मस्ती और धमाल करके एन्जॉय करना चाहते हैं, तो आपके पास एक बेहतरीन साउंड वाला स्पीकर होना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही स्पीकर्स के बारे में बता रहे हैं, जो अमेजन पर सस्ते मिल रहे हैं। अमेजन ने ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल को फिर से रीलोड कर दिया है। अब आप पहले खरीदारी करने से चूक गए हैं, तो अभी भी आपके पास डील्स का फायदा उठाने का मौका है। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा स्पीकर बेस्ट रहेगा…

Amazon पर JBL Partybox 110 स्पीकर 22,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है।

boAt PartyPal 600 Plus

42,990 रुपये एमआरपी वाला यह पार्टी स्पीकर अमेजन सेल में 17,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। ऑफर्स का लाभ लेकर आप इसकी कीमत को कम कर सकते हैं। यह स्पीकर 240W तक का साउंड आउटपुट देता है। इसमें करोओके ऑटो ट्यूनर के साथ बिल्ट-इन DJ ट्रैक और बास ड्रॉप की सुविधा है। इसमें सामने की तरफ चमकने वाली RGB एलईडी लाइट्स भी लगी हैं। दावा है कि फुल चार्ज में यह 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। इसमें नीचे व्हील्स लगे हैं, जिसकी मदद से इसे खींच कर कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।

Sony New ULT Tower 5 (SRS-ULT500)

44,990 रुपये एमआरपी वाला यह पार्टी स्पीकर अमेजन सेल में 34,989 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। ऑफर्स का लाभ लेकर आप इसकी कीमत को कम कर सकते हैं। यह स्पीकर दिखने में भले ही छोटा है, लेकिन यह 300W तक का साउंड आउटपुट देता है। पार्टी में परफॉर्मेंस देने के लिए इसमें माइक जोड़ सकते हैं। इसमें भी सामने की तरफ चमकने वाली RGB एलईडी लाइट्स भी लगी हैं। इसकी बॉडी में ही हैंडल बने हैं, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान हो जाता है। दावा है कि फुल चार्ज में यह 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। टॉप पर कुछ कंट्रोल बटन दिए हैं, जिससे आप आवाज और ट्रैक को मैनुअली चेंज कर सकते हैं। इसे DJ से भी कनेक्ट किया जा सकता है।

JBL Partybox 110

35,999 रुपये एमआरपी वाला यह पार्टी स्पीकर अमेजन सेल में 22,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। ऑफर्स का लाभ लेकर आप इसकी कीमत को कम कर सकते हैं। यह स्पीकर 160W तक का साउंड आउटपुट देता है। कंपनी का दावा है कि इसमें गिटार और माइक इनपुट के साथ बिल्ट-इन कराओके मोड दिया गया है। इसमें भी सामने की तरफ चमकने वाली RGB एलईडी लाइट्स लगी हैं। दावा है कि फुल चार्ज में यह 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। ऊपर कंट्रोल बटन हैं, साथ में फोन रखने का स्पेस भी दिया गया है।

Sony New SRS-XV500

39,990 रुपये एमआरपी वाला यह पार्टी स्पीकर अमेजन सेल में 21,989 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। ऑफर्स का लाभ लेकर आप इसकी कीमत को कम कर सकते हैं। यह स्पीकर 240W तक का साउंड आउटपुट देता है। कंपनी का दावा है कि इसमें गिटार और माइक इनपुट मिलते हैं, जिससे आप पार्टी में परफॉर्मेंस दे सकते हैं। इसमें भी चमकने वाली RGB एलईडी लाइट्स लगी हैं। दावा है कि फुल चार्ज में यह 25 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। ऊपर कंट्रोल बटन हैं, साथ में फोन रखने का स्पेस भी दिया गया है।

Portronics Iron Beats IV 250W Party Speaker

19,999 रुपये एमआरपी वाला यह पार्टी स्पीकर अमेजन सेल में 8,899 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। ऑफर्स का लाभ लेकर आप इसकी कीमत को कम कर सकते हैं। यह स्पीकर 250W तक का साउंड आउटपुट देता है। पार्टी में परफॉर्मेंस देने के लिए इसमें वायरलेस माइक जोड़ने की सुविधा है। इसमें सामने की तरफ चमकने वाली RGB एलईडी लाइट्स भी लगी हैं। इसके साथ एक रिमोट भी मिलता है, जिससे स्पीकर को दूर से भी कंट्रोल किया जा सकता है। दावा है कि फुल चार्ज में यह 4 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। टॉप पर कुछ कंट्रोल बटन दिए हैं, जिससे आप आवाज और ट्रैक को मैनुअली चेंज कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN