Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- DA hike news: हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला किया है
- सीएम सुखविंदर सुक्खू ने 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान आज 23 अक्टूबर को किया है
- इसके अलावा कुछ कर्मचारियों के लिए 10,000 रुपये एरियर की भी घोषणा हुई है
DA hike news: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार ने डीए बढ़ोतरी के साथ-साथ कुछ कर्मचारियों का बकाया एरियर देने का भी फैसला किया है। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में इस बार कुल मिलाकर 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बता दें, राज्य सरकार ने पे रिवीजन एरियर भी देने की घोषणा की है। यह राशि 10000 रुपये की है।
50% हुआ डीए
आज 23 अक्टूबर के सीएम सुक्खू प्रेस वार्ता में 5 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य सरकार 4 प्रतिशत डीए बढ़ा रही है। वहीं, पिछली बार का एक प्रतिशत बचा हुआ डीए भी कर्मचारियों को मिलेगा। यानी अब राज्य कर्मचारियों को कुल 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। पहले यह 45 प्रतिशत था। बता दें, अक्टूबर महीने की सैलरी में सरकार की तरफ से इस बढ़ा हुए डीए जोड़कर सैलरी मिलेगी।
नवंबर में आएगा पैसा
राज्य सरकार की तरफ से 50 प्रतिशत डीए जोड़कर पैसा नवंबर में दिवाली से पहले जारी किया जाएगा। बता दें, हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी लम्बे समय से डीए बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे।
किन लोगों को मिलेगा 10,000 रुपये एरियर
राज्य सरकार की तरफ से ग्रुप डी में काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर एरियर का ऐलान किया है। यह पैसा उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनका पे रिवीजन के बाद एरियर बकाया था। सरकार के वित्त विभाग की तरफ से आज 23 अक्टूबर को यह आदेश जारी किया गया है। इन कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले यह दोहरी खुशी है।
केंद्रीय कर्मचारियों को अब भी डीए ऐलान का इंतजार
इस समय केंद्रीय कर्मचारी भी अपने जुलाई साइकल के डीए के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। पहले उम्मीद थी की 21 अक्टूबर को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से डीए का ऐलान हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। अब कर्मचारियों की निगाह 28 अक्टूबर के प्रस्तावित कैबिनेट मीटिंग पर टिकी हुई है।
बता दें, जनवरी साइकल में केंद्र सरकार ने दो प्रतिशत डीए का इजाफा किया था। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




