Home - दूध के डिब्बे जैसे डिजाइन, 18 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ...

दूध के डिब्बे जैसे डिजाइन, 18 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आए CMF के दो धांसू साउंड वाले स्पीकर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

म्यूजिक सुनने के लिए ऐसा ब्लूटूथ स्पीकर चाहते हैं जिसे घर के साथ बाहर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सके, तो CMF के नए स्पीकर्स आए हैं। Nothing के सब-ब्रांड CMF ने अपने पहले पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने CMF Speaker M और CMF Speaker S नाम से दो मॉडल पेश किए हैं। इनका डिजाइन आम स्पीकर्स से अलग है और दोनों को दूध के डिब्बे जैसी बनावट दी गई है। इन स्पीकर्स की खासियत केवल इनका डिजाइन नहीं है। कंपनी के मुताबिक, दोनों मॉडल एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक चल सकते हैं। इनमें Bluetooth 6.0, USB Type-C से ऑडियो चलाने की सुविधा और धूल-पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिलती है।

CMF Speaker M और Speaker S की कीमत

CMF ने Speaker S की कीमत 59 डॉलर रखी है, जो भारतीय रुपये में करीब 5,640 रुपये होती है। वहीं Speaker M की कीमत 109 डॉलर है, जो लगभग 10,420 रुपये के बराबर है। ये कीमतें सीधे करेंसी कन्वर्जन के आधार पर हैं। दोनों स्पीकर्स को यूजर्स व्हाइट, डार्क ग्रे, ऑरेंज और टरक्वॉइज कलर में खरीद पाएंगे। इन्हें Nothing की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। हालांकि, भारत में सेल कब शुरू होगी और यहां इनकी कीमत कितनी होगी, इस बारे में फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

CMF Speaker M and Speaker S का डिज़ाइन है स्पेशल

CMF ने अपने नए स्पीकर्स के डिजाइन पर खास ध्यान दिया है। इनकी बनावट दूध के डिब्बे जैसी है। Speaker M का साइज Speaker S से बड़ा है और इसमें स्पीकर को उठाकर ले जाने के लिए हैंडल भी मिलता है। इनकी सबसे अलग खासियत है कि यूजर सामने वाले पैनल और वॉल्यूम नॉब को अपनी पसंद के मुताबिक बदल सकते हैं। इसके लिए पीछे की तरफ अनलॉक स्विच दिया गया है। दोनों मॉडल चार रंगों में आते हैं।

CMF Speaker की ऑडियो क्वालिटी

CMF Speaker S में 45mm का कस्टम-ट्यून ड्राइवर दिया गया है। आसान भाषा में कहें तो यह स्पीकर अलग-अलग तरह की आवाजों को सुनाने के लिए बनाया गया है। इसके साथ दो पैसिव रेडिएटर भी मिलते हैं, जो गाने सुनते समय बास यानी आवाज के निचले हिस्से को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

अगर आप ज्यादा साउंड आउटपुट वाला स्पीकर चाहते हैं, तो CMF Speaker M आपके लिए है। इसमें अलग वूफर और ट्वीटर दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें 25W का वूफर और 10W का ट्वीटर मिलता है। दोनों मिलकर 35W RMS आउटपुट देते हैं।

18 घंटे तक चलेगी बैटरी और धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग

CMF का दावा है कि Speaker M और Speaker S दोनों एक बार फुल चार्ज होने पर 18 घंटे तक म्यूजिक चला सकते हैं। कंपनी के अनुसार, दोनों स्पीकर्स को पूरी तरह चार्ज होने में करीब तीन घंटे लगते हैं। अगर आपके पास समय कम है, तो 10 मिनट की चार्जिंग से करीब एक घंटे तक म्यूजिक चलाने का दावा भी किया गया है।

इनमें Night Mode भी मिलता है। यह मोड आवाज और बास के आउटपुट को कम करता है, ताकि रात में म्यूजिक सुनते समय आवाज बहुत तेज न हो। दोनों स्पीकर्स में IP68 रेटिंग दी गई है। कंपनी के मुताबिक, ये स्पीकर्स 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकते हैं। CMF ने इन स्पीकर्स में Stereo Mode और Party Mode भी दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN