Source :- KHABAR INDIATV
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले महीने ही दूसरी बार माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने 19 सितंबर को अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने ‘देवी’ रखा है। दीपिका और रणवीर ने दशहरे के मौके पर अपनी दूसरी बेटी के नाम का ऐलान किया था। दोनों ने अपनी फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें दुआ अपनी छोटी बहन पर प्यार लुटाती नजर आईं। अब दीपिका ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर करते हुए अपना हाल बयां किया है और बताया कि दो बेटियों के जन्म के बाद वह अपने समय को कैसे मैनेज करती हैं। उन्होंने पहले तो ब्रेस्ट मिल्क पंप का एक वीडियो शेयर किया है और दूसरे में अपना रूटीन साझा किया है।
दूसरी बार मां बनने के बाद दीपिका का हाल
दीपिका पादुकोण ने कुछ घंटे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ब्रेस्ट मिल्क पंप का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ब्रेस्ट पंप की आवाज आ रही है। इस आवाज की तुलना उन्होंने हॉन्टेड हाउस से की है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘एक डरावना घर, लेकिन असल में यह आधी रात को आपके ब्रेस्ट पंप की आवाज है।’ वीडियो में नजर आ रही महिला ने सफेद कपड़े पहन रखे हैं और अपना चेहरा भी ढक रखा है और आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है। गोद में ब्रेस्ट मिल्क पंप वाली मशीन रखी है।
दीपिका पादुकोण के पोस्ट।
असमंजस में दीपिका पादुकोण
वहीं एक्ट्रेस ने जो अन्य वीडियो शेयर किया है, उसके कैप्शन में लिखा है- ‘बेबी सोई है… अब मैं क्या करूं खाना, नहाना, सोना या एक्सरसाइज?’ वीडियो में महिला एक साथ सारे काम करती नजर आ रही है। महिला शावर के नीचे खड़ी है, इसके एक हाथ में केला और पानी की बॉटल है और दूसरे में डंबल। वहीं सिर पर कंघी भी नजर आ रही है और नहाते हुए ही वह सो भी जाती है।
दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं, जो 2024 में रिलीज हुई थी। बेटी दुआ के जन्म के बाद वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन, आने वाले समय में वह जरूर कुछ बिग बजट फिल्मों में दिखाई देंगी, जिनमें शाहरुख खान स्टारर ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन स्टारर ‘राका’ शामिल हैं। इनमें से ‘किंग’ इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है, जिसकी शूटिंग से दीपिका के कई वीडियोज भी सामने आ चुके हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अभय वर्मा जैसे कलाकार भी अहम किरदार में जर आएंगे।
ये भी पढ़ेंः ‘भाग्यलक्ष्मी’ फेम मायरा मिश्रा बनीं मां, घर आई नन्ही परी, शादी के डेढ़ साल बाद किया बेटी का स्वागत
SOURCE : KHABAR INDIATV




