Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘दृश्यम’ से डिलीट किए गए थे ये सीन, ‘गायतोंडे’ ने बताया- मेरा...

‘दृश्यम’ से डिलीट किए गए थे ये सीन, ‘गायतोंडे’ ने बताया- मेरा नसीब अच्छा था कि..

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/Ajay_Devgn_in_Drishyam_1789895781327_1qtq_1789895787335_44Ti_1fd9f817-75bf-4567-83c5-f55c48507ab4_0Rv6.jpg

Drishyam: दृश्यम मूवी में गायतोंडे का रोल करने वाले एक्टर कमलेश सावंत ने बताया कि जितना उन्होंने उस फिल्म में औरतों और बच्चों को मारा था, उतना अगर दिखा दिया जाता तो उनकी वाट लग जाती।

दृश्यम में कमलेश सावंत ने एक ऐसे पुलिस ऑफिसर का रोल किया था, जो अपनी बात साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

साल 2015 में आई अजय देवगन और श्रिया शरन की फिल्म ‘दृश्यम’ सुपरहिट रही थी। निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर मूवी में तब्बू से लेकर रजत कपूर तक ने अहम किरदार निभाए हैं। लेकिन फिल्म में एक ऐसा भी एक्टर था, जिसको सबसे ज्यादा हेट मिला। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म में सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत गायतोंडे का किरदार निभाने वाले एक्टर कमलेश सावंत की। फिल्म में कमलेश का काम और उनका रोल इतना निगेटिव था, कि सेंकेंड हाफ में हर कोई गुस्से और नफरत से भर जाता है।

फिल्म में ऐसा है कमलेश का किरदार

एक तरफ जहां गायतोंडे अपनी बात को साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है, वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन अपने परिवार को बचाने के लिए लगातार शतरंज का खेल खेल रहे हैं। जब चीजें बिगड़ने लगती हैं तो गायतोंडे अजय देवगन और उनके पूरे परिवार (दोनों छोटी बेटियों और पत्नी) को उठाकर थाने ले आता है। यह ऑफिसर अजय देवगन की पत्नी और उसकी बच्चियों के साथ वॉयलेंस करता है और बदतमीजी-बदसलूकी की हद पार कर जाता है। यह सीन ऐसा था कि हर किसी का खून खौल गया।

‘उतना अगर दिखाते तो वाट लग जाती..’

कमलेश सावंत ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया था, “जितना मारा है उतना अगर दिखाते ना, तो वाट लग जाती।” दृश्यम पार्ट-1 की रिलीज के बाद थिएटर में यह मूवी देखने का अपना अनुभव साझा करते हुए कमलेश ने बताया, “एक मिनी थिएटर था, मैंने उसका एक कोना पकड़ा और मूवी देखने बैठ गया। बाजू में एक औरत बैठी थी दो सीट छोड़कर। मैं मस्त वहीं पर सो गया। मैं जब जगा तो देखा कि इंटरवल के बाद वह औरत गायब है वहां से। मुझे लगा कि मैं सो गया इसलिए गायब हो गई क्या? जब बाहर आया तो हमारे एडिटर ने मुझसे कहा- कमलेश जी वहां पर जो औरत है उसने एक मैसेज भेजा है।”

सेंसर बोर्ड की वजह से बच गए कमलेश

कमलेश को फिल्म के एडिटर ने उस औरत का मैसेज देते हुए कहा- उस नीच आदमी के सामने हमें नहीं आना है, लेकिन उसको बोलो कि अच्छा काम किया है। मैंने उन्हें थैंक्यू कहा। फिर एक औरत आई ड्रिंक करके और बोली कि मुंह पर थूकना चाहती हूं आपके। लेकिन नाइस परफॉर्मेंस। मैंने उसे भी थैंक्यू बोला। तीसरी औरत भी हिम्मत करके आई और बोली- मन कर रहा है कि चप्पल से आपको पीटूं, लेकिन अच्छा काम किया। बातचीत में कमलेश ने कहा, “मेरा नसीब अच्छा था कि सेंसर ने वो कम कर दिया था। मैंने उसमें पूरी फैमिली को मारा है। औरतों को मार रहा है एक आदमी, इसलिए सेंसर का पंगा पड़ गया। इसलिए वो कम दिखाया गया है। जितना मैंने मारा है, अगर उतना दिखाते ना, तो वाट लग जाती।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN