Home rss business hindi धनतेरस पर आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? देख लें...

धनतेरस पर आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? देख लें RBI की हॉलिडे लिस्ट

2
0

Source :- KHABAR INDIA TV

धनतेरस पर सोना-चांदी, कार या घर खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो बैंक से जुड़े जरूरी कामों की जानकारी भी पहले ही ले लें। त्योहारों के इस सीजन में बैंक जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके राज्य में बैंक शाखाएं खुली रहेंगी या छुट्टी रहेगी। शुक्रवार यानी 6 नवंबर को धनतेरस के अवसर आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या नहीं, आइए जानते हैं।

RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, शुक्रवार 6 नवंबर को देशभर में बैंक खुले रहेंगे। यानी धनतेरस के दिन भी बैंक शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रहेगा।

नवंबर 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के कारण बैंक बंद रहेंगे। नवंबर महीने में छुट्टियों का विवरण नीचे दी गए टेबल में देखा जा सकता है:

दिनांक कहां-कहां होगी छुट्टी
9 नवंबर त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़
10 नवंबर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम
11 नवंबर सिक्किम, मणिपुर उत्तर प्रदेश ,पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश
13 नवंबर मेघालय
16 नवंबर बिहार और झारखंड
20 नवंबर उत्तराखंड
23 नवंबर मेघालय
24 नवंबर मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तिसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश
27 नवंबर कर्नाटक

शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी ध्यान रखें

नवंबर में 8, 15, 22 और 29 तारीख को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 14 नवंबर दूसरा शनिवार और 28 नवंबर चौथा शनिवार है। इन दोनों दिनों में भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

छुट्टी में भी जारी रहेंगी डिजिटल सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद होने पर भी ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग से लेनदेन कर सकते हैं। एटीएम के जरिए नकदी निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हालांकि, चेक जमा करने और शाखा से जुड़े दूसरे कामों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर देखकर ही बैंक जाने की योजना बनाएं।

 यह भी पढ़ें- PNB, केनरा बैंक ने FD की ब्याज दरें बढ़ाई, सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7.25% तक रिटर्न; चेक करें पूरी डिटेल्स

SOURCE : KHABAR INDIA TV