Home BUSINESS NEWS HINDI नवरत्न कंपनी का शेयर रॉकेट सा उड़ा, 175 करोड़ रुपये का मिला...

नवरत्न कंपनी का शेयर रॉकेट सा उड़ा, 175 करोड़ रुपये का मिला है बड़ा ऑर्डर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड के शेयर बुधवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर बुधवार को 15 पर्सेंट से अधिक चढ़कर 237.05 रुपये पर जा पहुंचे हैं। एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद राइट्स लिमिटेड के शेयरों में यह तूफानी तेजी आई है। इंफ्रास्ट्रक्चर, कंसल्टेंसी और इंजीनियरिंग फर्म राइट्स लिमिटेड ने बताया है कि उसे 175.41 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर बाबासाहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) से उसके कैंपस में इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट वर्क्स के लिए मिला है। नवरत्न कंपनी अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।

नवरत्न कंपनी को मिले ऑर्डर के डीटेल्स
नवरत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड (Rites Limited) को मिले ऑर्डर में इंफ्रास्ट्रक्चरल फैसिलिटीज की प्लानिंग, डिजाइन और डिवेलपमेंट का काम शामिल है। इसके अलावा, कॉन्ट्रैक्ट के तहत यूनिवर्सिटी में दूसरे संबंधित काम किए जाने हैं। कंपनी ने बताया है कि यह कॉन्ट्रैक्ट एक घरेलू इकाई ने दिया है और इसे 30 महीने में पूरा किया जाना है। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, राइट्स लिमिटेड की ऑर्डर बुक 9416 करोड़ रुपये रही, जो कि कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा ऑर्डर बुक है।

2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड (Rites Limited) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर दे चुकी है। कंपनी ने अगस्त 2019 में अपने निवेशकों को 1:4 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 4 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने सितंबर 2024 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, नवरत्न कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। पिछले 5 साल में नवरत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड के शेयरों में 72 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 299.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 175.10 रुपये है।

रेलटेल कॉरपोरेशन के शेयरों में भी अच्छी तेजी
रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में भी बुधवार को जबरदस्त तेजी आई है। रेलटेल कॉरपोरेशन के शेयर बुधवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 325.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी ने अनाउंस किया है कि उसे कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स से एक घरेलू ऑर्डर मिला है। कंपनी को मिले इस ऑर्डर की वैल्यू 107.61 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट को 30 जून 2031 तक पूरा किया जाना है। इससे पहले, रेलटेल कॉरपोरेशन ने बताया था कि उसे थाणे म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन से 13.60 करोड़ रुपये के एक डोमेस्टिक कॉन्ट्रैक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट मिला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN