Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- नेशनल एलुमिनियम कंपनी (National Aluminium Company) ने निवेशकों को शेयर बाजार में लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न दिया है
- बीता एक साल भी शेयर बाजार में कंपनी के लिए शानदार रहा है
- इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर ब्रोकरेज ने BUY टैग दिया है
नवरत्न पीएसयू नेशनल एलुमिनियम कंपनी (National Aluminium Company) ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले 3 साल में इस नवरत्न कंपनी के शेयरों का दाम 242 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 228 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों में आने वाले दिनों में हलचल देखने को मिल सकती है। 2 नवंबर को यह कंपनी तिमाही नतीजों का ऐलान करेगी। तिमाही नतीजों के साथ-साथ कंपनी की तरफ से डिविडेंड का भी फैसला किया जा सकता है।
आज शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में गिरावट
National Aluminium Company के शेयरों में आज शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। स्टॉक बीएसई में आज 319.40 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयर करीब 3 प्रतिशत की गिरावट के बाद 314.55 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया।
एक्सपर्ट्स बुलिश
ब्रोकरेज हाउस ventura ने 29 अक्टूबर 2026 को नाल्को के शेयरों को लेकर टिप्पणी की थी। इस ब्रोकरेज हाउस ने 380 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। Ventura ने 380 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।
पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
बीते 6 महीने में भले ही स्टॉक के शेयरों करीब 21 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में करीब 12 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 445.10 रुपये और 52 वीक लो लेवल 227.55 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 57872 करोड़ रुपये का है।
लगातार डिविडेंड भी देती आ रही है कंपनी
इस कंपनी ने निवेशकों नियमित अंतराल पर डिविडेंड दिया है। कंपनी पहली बार इस साल फरवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 4.50 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया गया था। दूसरी बार कंपनी मई के महीने में डिविडेंड दिया था। इस बार कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। आखिरी बार अगस्त के महीने में स्टॉक एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को मिला था।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




