Source :- LIVE HINDUSTAN
Garden Reach Shipbuilders Share price: पब्लिक सेक्टर की डिफेंस कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड को ‘नवरत्न’ का दर्जा प्रदान किया गया है। एक सीनियर अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस नए अपडेट का असर आज कंपनी के शेयरों पर दिख रहा है। डिफेंस कंपनी के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, ‘नवरत्न’ दर्जा मिलने से पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को अधिक वित्तीय और ऑपरेटिंग स्वतंत्रता प्राप्त होती है।
बीएसई में आज सोमवार यह स्टॉक 2880.55 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयर 4.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 2935 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद शेयरों में नरमी देखने को मिली है। फिर भी स्टॉक बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे।
कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है? (Garden Reach Shipbuilders Results)
कोलकाता स्थित इस युद्धपोत मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की वित्त वर्ष 2021-22 में ऑपरेटिंग रेवन्यू 1,754 करोड़ रुपये थी जो बढ़कर 2025-26 में 7,002 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का 2021-22 में कुल नेट प्रॉफिट 190 करोड़ रुपये रहा था। जोकि 2025-26 में बढ़कर 748 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स कॉमर्शियल जहाज भी बनाती है। कंपनी ने इस वर्ष आठ युद्धपोतों की आपूर्ति की है, जिनमें 30 मार्च 2026 को एक ही दिन में तीन युद्धपोत की डिलीवरी शामिल है।
शेयरों का ओवर-आल प्रदर्शन कैसा है? (Garden Reach Shipbuilders Share Performance)
बीते एक महीने में डिफेंस कंपनी के शेयरों का दाम 7 प्रतिशत उछल चुका है। कंपनी के शेयरों का दाम 6 महीने में 19 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। हालांकि, दो साल पहले इस स्टॉक को खरीदने वाले निवेशकों को अबतक 76 प्रतिशत का फायदा हुआ है।
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयरों का दाम तीन साल में 402 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में 1335 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 46.97 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
इसी साल फरवरी के महीने में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 7.15 रुपये का डिविडेंड मिला था। इससे पहले 2025 में कंपनी तीन बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। इस कंपनी ने अबतक एक बार फिर बोनस शेयर नहीं दिया है।
(भाषा के इनपुट के साथ)
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




