Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने क्याें दर्ज किया केस?...

नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने क्याें दर्ज किया केस? शुरू की जांच

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/09/1200x900/Nana_1791515093605_tN9N_1791515093825_kUU0_af85517f-adc4-406e-9ac5-5f916f715dbb_nSdE.jpg

गुरुवार को नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत में शोक छा गया। गोवा पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज किया है। PSI नितिन नाइक जांच कर रहे हैं।

नाना पाटेकर, जिनका असली नाम विश्वनाथ गजानन पाटेकर था, उनका 8 अक्टूबर को गोवा में निधन हो गया। देर रात उनके बेटे ने उनका अंतिम संस्कार किया। वहीं अब जानकारी मिली है कि नाना पाटेकर के निधन के मामले में पणजी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

सामने आए दस्तावेज

आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 8:07 बजे बामबोलिम स्थित मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर ने पणजी पुलिस स्टेशन को घटना की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) नितिन नाइक मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड में अभिनेता का स्थायी पता मुंबई के अंधेरी वेस्ट का दर्ज है।

पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार गुरुवार देर रात पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।

राजनीति और फिल्म जगत की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर को अंतिम विदाई देने के लिए राजनीतिक और फिल्म जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई नेताओं ने पुणे स्थित अभिनेता के फार्महाउस पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को सांत्वना दी। वहीं, फिल्म जगत से अभिनेता जैकी श्रॉफ, निर्देशक अनिल शर्मा और अनीस बज्मी के साथ निर्माता फिरोज नाडियाडवाला भी डोने (Donje) गांव पहुंचे। सभी ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

कैसे हुई नाना पाटेकर की मौत?

डॉ. शेखर सालकर ने कहा, “हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, नाना पाटेकर ने रात के करीब 2.30 बजे अपने दोस्त को मैसेज कर बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। हालांकि, रात काफी हो चुकी थी शायद इसलिए उनके दोस्त ने समय पर उनका मैसेज नहीं देखा। सुबह 4 जब उनका दोस्त उनके घर पहुंचा तब नाना को पसीना आ रहा था। उनका केयरटेकर तड़के लगभग 4:18 से 4:20 बजे के आसपास आए, हमारी एम्बुलेंस ली और पास ही स्थित उनके फ्लैट पर गए। जब तक हमारी टीम वहां पहुंची, वे पहले से ही जमीन पर पड़े हुए थे, बेहोश थे और लगभग भी हरकत नहीं कर रहे थे। टीम ने सीपीआर (CPR) देना शुरू किया और सीपीआर जारी रखते हुए ही उन्हें अस्पताल शिफ्ट किया। उन्हें उनके घर से अस्पताल लाने में लगभग 10 मिनट लगे। जब वह उन्हें यहां लाए तब हमने उन्हें यहां भी सीपीआर दिया। लेकिन ऐसा लग रहा था कि उन्हें मृत ही लाया गया था।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN