Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार नाना पाटेकर गोवा में क्यों थे? एक्टर का 4 अक्टूबर का वीडियो...

नाना पाटेकर गोवा में क्यों थे? एक्टर का 4 अक्टूबर का वीडियो आया सामने

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/08/1200x900/NP_1791431061800_YdYe_1791431066903_bmns_5cc7f5b7-da74-4b1c-8137-02e0de0e90b6_I6Kb.png

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का निधन हो गया है। उन्होंने गोवा में आखिरी सांस ली। आइए आपको बताते हैं कि एक्टर गोवा में क्यों थे और वहां क्या कर रहे थे।

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में गुरुवार तड़के कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। सामने आए वीडियो के मुताबिक, नाना पाटेकर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचे थे। उन्हें 4 अक्टूबर को उसी कार्यक्रम में आखिरी बार सार्वजनिक रूप से देखा गया था।

किस कार्यक्रम के लिए गोवा गए थे नाना पाटेकर?

समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में नाना पाटेकर ‘सम्राट क्लब इंटरनेशनल’ के स्थापना समारोह को संबोधित करते नजर आए थे। इस दौरान वह सफेद कुर्ते और गले में सफेद गमछा पहने हुए थे। कार्यक्रम में अपनी बात रखने के बाद वह दोना पाउला स्थित अपने आवास पर लौट गए थे।

नाना पाटेकर की पत्नी कहां हैं, क्या करता है उनका छोटा बेटा?

अचानक बिगड़ी तबीयत

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शेखर सालकर ने बताया, “हमारे पसंदीदा अभिनेता नाना पाटेकर को हमारे अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। आज सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके केयरटेकर तड़के लगभग 4:18 से 4:20 बजे के आसपास आए, हमारी एम्बुलेंस ली और पास ही स्थित उनके फ्लैट पर गए। जब तक हमारी टीम वहां पहुंची, वे पहले से ही जमीन पर पड़े हुए थे, बेहोश थे और लगभग कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। टीम ने सीपीआर (CPR) देना शुरू किया और सीपीआर जारी रखते हुए ही उन्हें अस्पताल शिफ्ट किया। उन्हें लगभग 10 मिनट में यहां लाया गया था, और हमने यहां भी सीपीआर जारी रखा। लेकिन ऐसा लग रहा था कि उन्हें मृत ही लाया गया था। इसलिए हमें मेडिको-लीगल केस दर्ज करना पड़ा, और अब शव को पोस्ट-मॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। यह कार्डियक अरेस्ट था, लेकिन हमें इसके कारण का पता नहीं है। जहां तक हमें बताया गया है, वे दिल के मरीज थे और उनकी दवाएं चल रही थीं।”

हिंदी और मराठी सिनेमा में छोड़ी खास पहचान

नाना पाटेकर ने अपने दमदार अभिनय और कड़क आवाज से हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई थी। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए। ‘परिंदा’, ‘प्रहार: द फाइनल एक्ट’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है।

मिल चुके हैं तीन नेशनल अवॉर्ड

नाना पाटेकर को शानदार अभिनय के लिए तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें कई फिल्मफेयर और महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिले। सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN