Source :- LIVE HINDUSTAN
वीकेंड के दिन ब्रेकफास्ट की पहले से तैयारी नहीं की है और सबको कुछ टेस्टी खाने का मन है, तो ये आटा और बेसन से बना ये ब्रेकफास्ट बिल्कुल परफेक्ट है। जिसे बच्चे-बड़े सब मन लगाकर खाएंगे।
सुबह के समय झटपट नाश्ता बनाना है लेकिन पहले से कुछ भी तैयारी नहीं करके रखी है। खासतौर पर वीकेंड वाले दिन तो सबको कुछ ना कुछ स्पेशल चाहिए। ऐसे में टेंशन ना लें आटा और बेसन मिलाकर बनने वाले इस खास ब्रेकफास्ट की रेसिपी को नोट कर लें। जिसे बनाने के लिए ना पहले से आटा गूंथना पड़ेगा, ना भिगोना और ना ही बहुत सारा फेंटना। बस सब्जियों को काटकर रख लें और फटाफट से ब्रेकफास्ट को रेडी कर लें। सबसे खास बात कि ये नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा। तो चलिए जानें कैसे बनेगा कम तैयारी में रेडी होने वाला आटे-बेसन का ब्रेकफास्ट।
आटा-बेसन मिलाकर बनाएं ब्रेकफास्ट
आधा कप गेहूं का आटा
आधा कप बेसन
आधा कप चावल का आटा
जीरा
चिली फ्लेक्स
बेकिंग सोडा
हरी मचर
घिसी हुई गाजर
शिमला मिर्च
टमाटर
प्याज
हरी मिर्च
हरा धनिया
कॉर्न्स
मनचाही वेजिटेबल्स (मशरूम, पनीर)
बेसन-आटे से बनाएं टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट
- सबसे पहले किसी बड़े बाउल में आधा कप बेसन, आधा कप गेहूं का आटा लें।
- उसे आधा कप चावल का आटा मिला लें। चावल का आटा क्रिस्पीपन लाने में मदद करेगा।
- अब इस आटे में एक चम्मच जीरा और स्वादानुसार नमक डालें।
- साथ ही चिली फ्लैक्स भी डाल दें।
- पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- सब्जियों को बारीक छोटे टुकड़ों में काट ले। जैसे गाजर को घिस लें और शिमला मिर्च, प्याज को बिल्कुल बारीक काट लें।
- साथ में थोड़े से कॉर्न और हरी मटर भी लें।
- सारी चीजों को गाढ़े बैटर में मिला दें।
- अब चुटकीभर बेकिंग सोडा और थोड़ा सा लगभग एक चम्मच गर्म पानी डालें और बेकिंग सोडा को एक्टीवेट कर लें।
- अच्छी तरह से बैटर को मिक्स कर लें।
- अब छोटे तड़का पैन में तेल डालकर गर्म करें और एक से दो चम्मच बैटर को डालकर अच्छी तरह से फैला दें।
- गैस धीमी करें और इसे पक जाने दें। अंदर तक पकाने के लिए पैन को ढंक दें।
- जब ऊपर से पक जाए तो इसे पलट दें।
- बस रेडी हो जाएगा झटपट बन जाने वाला टेस्टी और हेल्दी नाश्ता।
- इसे आप चाहें तो बच्चों और बड़ों किसी के भी ब्रेकफास्ट टिफिन में आराम से दे सकती हैं।
- साथ में टोमैटो सॉस या हरी चटनी का स्वाद लजवाब लगेगा। बच्चों को चीज पसंद आती है तो आप इसे बनाने के बाद ऊपर से चीज को डालकर सर्विंग कर दें। ऊपर से मेल्ट हुई चीज से इसका टेस्ट दोगुना हो जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




